{"_id":"58776d444f1c1b577fbaa6b7","slug":"gurugram-market-is-becoming-cashless-after-demonetization","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी के बाद कैशलेस हुआ साइबर सिटी का ये बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी के बाद कैशलेस हुआ साइबर सिटी का ये बाजार
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Fri, 13 Jan 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के बाद अब साइबर सिटी (गुरुग्राम) के बाजार कैशलेस होने लगे हैं। सुशांत लोक का व्यापार केंद्र भी इनमें से एक है। लोग यहां नकदी के बदले एटीएम, क्रेडिट कार्ड से खरीददारी कर रहे हैं। छोटे दुकानदार भी मोबाइल वॉलेट के जरिये भुगतान ले रहे हैं। सुशांत लोक व्यापार केंद्र एसोसिएशन अब रेहड़ी-पटरी वालों को भी कैशलेस करने में जुट गया है।
विज्ञापन
अधिकांश आउटलेट ने नोटबंदी का विकल्प तलाश लिया है। छोटे दुकानदार व रेहड़ी-पटरी वाले भी पेटीएम और अन्य मोबाइल वॉलेट के जरिये भुगतान ले रह हैं। यहां आने वाली अधिकांश युवा पीढ़ी अब कार्ड के जरिये ही खर्च कर रही है।
विज्ञापन
सुशांत लोक व्यापार केंद्र एसोसिएशन के प्रधान तेज सिंह का कहना है कि यहां का बाजार पूरी तरह से कैशलेस हो गया है। जो लोग आ रहे हैं, वो भी प्लास्टिक मनी के जरिये खरीददारी करते हैं।
विज्ञापन
महासचिव अजयपाल का कहना है कि सभी छोटे बड़े दुकानदारों को कैशलेस का महत्व बताया गया है। उन्हें इस बारे में प्रशिक्षित भी किया जा रहा है। अब कार्ड से लोग अधिक खरीददारी कर रहे हैं। रेहड़ी वालों ने भी पेटीएम से भुगतान लेना शुरू कर दिया है।