Gurugram : फायर स्टेशन से महज 500 मीटर की दूरी पर शॉर्ट सर्किट से लगी आग, परिवार के चार जिंदा जले
मृतकों में दो सगे और दो चचेरे भाई हैं। पुलिस ने बताया कि घटना सरस्वती एन्क्लेव में हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के गुरुग्राम में मकान में शुक्रवार देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लगने से परिवार के चार लोग जिंदा जल गए। मृतकों में दो सगे और दो चचेरे भाई हैं। पुलिस ने बताया कि घटना सरस्वती एन्क्लेव में हुई। हादसे में मोतिहारी के रहने वाले नूर आलम (28) व उसके सगे भाई मुश्ताक (24), चचेरे भाई साहिल (22) व अमन (17) की मौत हो गई। चारों पीजी के कमरे में किराये पर रहते थे। अमन 10वीं का छात्र था, जबकि अन्य तीनों गारमेंट कंपनी में टेलर का काम करते थे।
फायर स्टेशन से महज 500 मीटर की दूरी पर हुआ हादसा
सेक्टर-37 फायर स्टेशन से 500 मीटर की दूरी पर दमकल की गाड़ी पहुंचने में 20 मिनट का समय लग गया। जबकि सूचना मिलने के छह मिनट बाद ईआरबी की गाड़ी मौके पर पहुंची। आस-पास के लोग व पुलिस तमाशबीन बनी रही। दमकल की गाड़ी के मौके पर पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया गया।
सरस्वती एंक्लेव के जी ब्लाॅक में पहली मंजिल में शॉर्ट शर्किट से लगी आग से उठे धुएं के कारण कमरे में सो रहे चार लोग दम घुटने से बेहोश हो गए। कमरे में आग इस कदर फैल गई कि उनके शरीर 25 से 50 प्रतिशत जले हुए थे। परिजनों का आरोप है कि अगर समय पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच जाती तो शायद कमरे में सो रहे लोगों को बचाया जा सकता था। किसी पड़ाेसी ने कमरे में आग लगने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में 12 बजकर 19 मिनट पर दी।
पुलिस कंट्रोल रूम की ओर से उसी समय सूचना सेक्टर 37 फायर स्टेशन को दी गई। साथ में पीसीआर को भी दी गई। छह मिनट के भीतर पुलिस की टीम घटना स्थल पर थी। पुलिस वहां पहुंच कर मूक बनी हुई थी। आस-पास के लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया । मगर आग इस कदर दहक रही थी कि वहां पर पहुंचना कठिन था। दमकल की गाड़ी का इंतजार किया गया। उसके जवानों के आने के बाद आग पर काबू कर मृतकों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया था।
पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला कि नूर आलम बगल के ही मकान में अपने परिवार के साथ रहता था। उसकी दो बेटियां भी हैं। उसकी पत्नी बेटी के साथ गांव गई हुई थी। वह अपने छोटे भाई मुस्ताक के पास आ गया। जहां पर खाने के बाद सो गया। वह अपने कमरे पर नहीं गया। मरने वाले सभी एक परिवार से संबंध रखते हैं। सरस्वती एंक्लेव में रहने वालों में श्रमिकों की संख्या अधिक है। प्लाॅट मालिकों की ओर से किराये के चक्कर में मानक के विपरीत लोगों को एक कमरे में रखा गया था।
आग लगने की सूचना के बाद दमकल की गाड़ी मौके पर गई। मामले में अगर किसी तरह की लापरवाही पाई जाएगी तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
- गुलशन कालरा, उप निदेशक, फायर विभाग हरियाणा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.