फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   'Gurugram' brand Adopted by the foreign company

विदेशी कंपनी ने अपनाया ‘गुरुग्राम’ ब्रांड, कॉरपोरेट जगत में हलचल

Sat, 16 Jul 2016 02:04 AM IST
यशलोक सिंह/अमर उजाला, गुड़गांव
यशलोक सिंह/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 16 Jul 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
 'Gurugram' brand Adopted by the foreign company

एक तरफ प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी लिखित में कह रहे हैं कि नोटिफिकेशन होने से पहले गुड़गांव का नाम बदलकर गुरुग्राम करना गलत है तो दूसरी ओर कुछ संस्थान अति उत्साह में सत्ता में बैठे नेताओं की वाहवाही लूटने के लिए गुरुग्राम लिखने पर आमादा हैं।

विज्ञापन


अमेरिकी कंपनी बोस्टन साइंटिफिक ने गुरुग्राम ब्रांड को अपना लिया है। इसके बाद गुड़गांव टू ‘गुरुग्राम’  को लेकर साइबर सिटी के कॉरपोरेट जगत में नई बहस छिड़ गई है। जब से प्रदेश सरकार ने गुड़गांव को गुरुग्राम घोषित किया है तभी से कॉरपोरेट और आईटी सेक्टर इसका मुखर विरोधी रहा है। मगर अब स्थितियां बदलने लगी हैं। बोस्टन ने अपने आरएंडडी सेंटर के उद्घाटन मौके पर ‘गुरुग्राम’ को अपनाया।
विज्ञापन


बोस्टन के इस रुख से अगर कोई सबसे ज्यादा उत्साहित है तो वह प्रदेश सरकार है। शहर के सेक्टर-48 में कंपनी के आरएंडडी सेंटर के उद्घाटन मौके पर जब प्रदेश के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु सिंह ने मंच पर जब गुड़गांव के स्थान पर गुरुग्राम लिखा देखा तो उनकी खुशी देखने लायक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपने भाषण में कहा कि इससे पूरी दुनिया को पता चल जाएगा कि वर्तमान गुड़गांव कोई 10-20 साल पुराना शहर नहीं है, बल्कि इसका इतिहास हजारों साल पुराना है। इसका जुड़ाव महाभारत काल से है। ब्रांड के नाम से ही शहर की पहचान होती है, ब्रांड जितना पुराना होगा उसकी विश्वसनीयता भी उतनी ही अधिक होती है।

अप्रैल में जब प्रदेश सरकार ने  ‘गुरुग्राम’ नाम घोषित किया था तब आईटी-बीपीओ और कॉरपोरेट ने इसे अपने लिए कमर तोड़ने वाला बताया था। उनका कहना था कि गुरुग्राम को ब्रांड बनाने में इन्हें अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में हजारों करोड़ रुपये खर्च करने पड़ेंगे। क्योंकि इन देशों में  गुड़गांव ब्रांड चलता है।


मगर अब इस अमेरिकी कंपनी द्वारा  ‘गुरुग्राम’ को अपनाने से नया मोड़ आ गया है।  ‘गुरुग्राम’ के समर्थकों का कहना है कि जब एक विदेशी कंपनी  ‘गुरुग्राम’ को अपना सकती है तो इसका विरोध देश में नहीं होना चाहिए। हर्वा बीपीओ के सीईओ अजय चतुर्वेदी का कहना है कि अगर कोई कॉरपोरेट कंपनी इस नाम को अपना रही है तो इसका जरूर सकारात्मक संकेत जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed