फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gurugram 60 thousand rupees cheated from a girl in name of correcting eye defects

Gurugram: नजर दोष ठीक करने के नाम पर युवती से ठगे 60 हजार रुपये, बोला- अनुष्ठान नहीं कराया तो पड़ जाएगी बीमार

Fri, 06 Jan 2023 08:45 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 06 Jan 2023 08:45 PM IST
सार

सेक्टर-59 निवासी रीना कालरा ने पुलिस को बताया कि नजर दोष दूर कराने के लिए इंटरनेट पर एक ढोंगी मिला था।  युवती को बताया कि उसकी कुंडली में दोष है और उसको वह ठीक कर देगा। उसे दोष दूर करने के नाम पर उसने पूजा के लिए 13 हजार रुपये ले लिए।

विज्ञापन
Gurugram 60 thousand rupees cheated from a girl in name of correcting eye defects
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

एक ढोंगी ने युवती का नजर दोष ठीक करने के नाम पर 60 हजार रुपये ठग लिए। युवती से 13 हजार रुपये लेने के बाद आरोपी ने युवती को बताया कि अगर पूजा पूरी नहीं कराई तो स्वास्थ्य खराब हो जाएगा। आरोपी ने युवती को आश्वासन दिया था कि उसका स्वास्थ्य खराब करने वाले का वह नाम भी बताएगा। ठगी का अहसास होने पर युवती ने पुलिस से शिकायत की। युवती की शिकायत पर साइबर दक्षिण थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

सेक्टर-59 निवासी रीना कालरा ने पुलिस को बताया कि नजर दोष दूर कराने के लिए इंटरनेट पर एक ढोंगी मिला था। उसने युवती को बताया कि उसकी कुंडली में दोष है और उसको वह ठीक कर देगा। उसने दोष दूर करने के लिए पूजा करने के लिए 13 हजार रुपये लिए। इसके बाद युवती से कहा कि पूजा में और पैसे लगेंगे। अगर पूजा नहीं हुई तो स्वास्थ्य खराब हो जाएगा। साथ ही उसने यह आश्वासन भी दिया कि जो व्यक्ति युवती का स्वास्थ्य खराब कर रहा है, उसका नाम भी बता देगा। दोष दूर करने के नाम पर ढोंगी ने पांच बार में युवती से 60 हजार रुपये ले लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed