{"_id":"f7d42e1a23369c0da6175a37f4867b39","slug":"gurgaonb-jalpari-won-two-medals-in-dubai","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई के बाद ओलंपिक में कमाल करेगी जलपरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुबई के बाद ओलंपिक में कमाल करेगी जलपरी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 25 Apr 2014 08:13 PM IST
विज्ञापन
साइबर सिटी की जलपरी शिवानी कटारिया ने दुबई में आयोजित चौथी दुबई इंटरनेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में पहली बार दो पदक झटका है।
विज्ञापन
200 मीटर फ्री स्टाइल की प्रतियोगिता में दो मिनट छह सेकेंड में हासिल कर कांस्य पदक जीता। इसी के साथ शिवानी ने 200 मीटर फ्री स्टाइल में राष्ट्रीय स्तर पर बनाए अपने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
गौरतलब है कि अगस्त 2013 के एशिया यूथ चैंपियनशिप में 02 मिनट 08 सेकेंड का रिकॉर्ड बनाया था। डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-14 की 11वीं कक्षा की छात्रा शिवानी ने दुबई चैंपियनशिप में 200 मीटर फ्री स्टाइल में कांस्य और 50 मीटर फ्री स्टाइल में सिल्वर पदक जीता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: 'चाय वाले' को मिलेगी स्कॉलरशिप
विज्ञापन
इस जीत के साथ ही 16-18 अगस्त 2014 में चीन के ननजींग में होने वाले यूथ ओलंपिक के लिए बी-क्वालीफाइंग मार्क्स हासिल किया है। इससे यूथ ओलंपिक में जाने का रास्ता साफ हो गया है। इसमें शिवानी भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करेगी।
शिवानी के पिता हरबीर कटारिया ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पूरे भारत से 05 खिलाड़ी हैं। जिनमें हरियाणा से शिवानी को मौका मिला है। शनिवार को गोल्ड पदक के मुकाबले की लिए उतरेगी। दुबई के इस प्रतियोगिता में वह पहली बार हिस्सा ले रही है, जबकि अंतर्राष्ट्रीय स्तर की उसकी तीसरी प्रतियोगिता है।
कोच निहार अमीन का कहना है कि शिवानी में स्विमिंग का माद्दा है। जिस तरह से लगातार आगे बढ़ रही है, निश्चित ही यूथ ओलंपिक में भी अपनी जीत का परचम लहराएगी। शिवानी का भी सपना है कि हर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल में भारत का झंडा लेकर गर्व से खड़ी हो।