फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Youth should become partners in development in the digital age: DC

डिजिटल युग में युवा बनें विकास के भागीदार : डीसी

Thu, 09 Oct 2025 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Youth should become partners in development in the digital age: DC
पोर्टल से जुड़कर सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। उपायुक्त अखिल पिलानी ने जिले के युवाओं से आह्वान किया है कि वे केंद्र और राज्य सरकार द्वारा बनाए गए डिजिटल पोर्टल से जुड़कर सरकारी योजनाओं, नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त करें तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। अब सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए पारंपरिक माध्यमों पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं है। सरकार ने ऐसे आधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किए हैं जो न केवल योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराते हैं, बल्कि नागरिकों को नीति निर्माण और संवाद में भाग लेने का भी अवसर देते हैं। डिजिटल युग में युवा विकास के भागीदार बनें।
उन्होंने बताया कि माईजीओवी एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो नागरिकों को सरकार से जोड़कर सुशासन (गुड गवर्नेंस) में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करता है। इस मंच पर लोग चर्चाओं, सर्वे, पोल, क्विज और ऑन-ग्राउंड गतिविधियों में हिस्सा ले सकते हैं। माईजीओवी की सोशल मीडिया पर भी मजबूत मौजूदगी है और यह ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब सहित भारतीय प्लेटफॉर्म जैसे कू, शेयरचैट, चिंगारी और रोपोसो पर सक्रिय है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि माई भारत युवाओं को नेतृत्व कौशल विकसित करने और समाज में योगदान देने का अवसर देता है, वहीं प्रधानमंत्री इंटर्नशिप पोर्टल युवाओं को व्यावहारिक अनुभव और कौशल विकास के माध्यम से करियर निर्माण का सुनहरा अवसर प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं से इन डिजिटल प्लेटफॉर्मों से जुड़ने, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और नीति निर्माण में अपनी सहभागिता दर्ज कराने की अपील की। उपायुक्त ने कहा कि डिजिटल माध्यमों के जरिए युवा अपनी रचनात्मक सोच और ऊर्जा से देश के विकास में नई गति ला सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed