फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Youth shot dead in Palwal accused was sitting behind on the bike with the young man

Palwal Murder: जमानत पर चल रहे युवक की गोली मारकर हत्या, बाइक पर पीछे बैठे आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

Sun, 25 Sep 2022 01:26 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पलवल
अमर उजाला नेटवर्क, पलवल Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 25 Sep 2022 01:26 PM IST
सार

पलवल में जमानत पर चल रहे युवक के सिर में गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक के साथ बाइक पर पीछे बैठा था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Youth shot dead in Palwal accused was sitting behind on the bike with the young man
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

पलवल के गांव पृथला में जमानत पर चल रहे युवक की बाइक के पीछे युवक ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गदपुरी थाना पुलिस ने मृतक के साले की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज लिया है। अभी तक पुलिस आरोपी की पहचान नहीं कर पाई है। फरीदाबाद के बादशाह खान अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया। 
विज्ञापन


गदपुरी थाना पुलिस के अनुसार गांव बहीन निवासी ओमबीर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी छोटी बहन मुकेश की शादी पृथला गांव निवासी संदीप उर्फ गोविंदा के साथ की हुई है। संदीप फरवरी 2022 से नीमका जेल फरीदाबाद से जमानत पर आया हुआ था। 23 सितंबर को वह अपनी बहन व जीजा से मिलने के लिए पृथला गया था। वह अपने जीजा के साथ घर पर बैठ कर बात कर रहा था, तभी जीजा संदीप के फोन पर किसी का फोन आया। 
विज्ञापन


फोन पर बात कर संदीप उसकी बाइक को लेकर गांव के अड्डे पर चले गया। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर वह अपने जीजा को देखने के लिए पैदल-पैदल बस स्टैंड की तरफ चल दिया। रास्ते में संदीप सामने से उसे बाइक पर आते दिखाई दिए। बाइक पर पीछे एक युवक भी बैठा हुआ था। जब उसके जीजा कुछ दूरी पर थे तभी गोली चलने की आवाज सुनाई दी और उसके जीजा बाइक सहित जमीन पर गिर पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित का कहना है कि पीछे बैठे युवक ने संदीप के सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। उसने ग्रामीणों की मदद से संदीप को फरीदाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के बादशाह खान अस्पताल भेज दिया गया, जहां शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया। 


मृतक संदीप के परिजन ओमबीर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मृतक संदीप उर्फ गोविंदा के खिलाफ विभिन्न थानों में लड़ाई-झगड़े, लूट, हत्या का प्रयास, चोरी व अवैध हथियार रखने के करीब 28 मुकदमें दर्ज हैं। फरवरी माह में संदीप जमानत पर बाहर आया था। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
- दीपचंद, गदपुरी थाना प्रभारी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed