फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Youth murdered by firing bullets in Kheda Khurrampur village

Gurugram News: खेड़ा खुर्रमपुर गांव में गोलियों से भूनकर युवक की हत्या

Mon, 24 Feb 2025 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Youth murdered by firing bullets in Kheda Khurrampur village
- मृतक युवक का रहा है आपराधिक रिकॉर्ड, पुलिस हत्या मामले की जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। फर्रुखनगर थाना क्षेत्र के खेड़ा खुर्रमपुर गांव में हमलावरों ने सोमवार शाम लगभग चार बजे एक युवक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। पुलिस को घटनास्थल पर गोलियों के चार खोखे मिले हैं।
बताया जा रहा है कि खेड़ा खुर्रमपुर गांव स्थित वर्ल्ड कॉलेज के पीछे खेतों में हमलावरों ने शाम करीब चार बजे रोहित (30) पर फायरिंग कर दी। हमलावरों ने रोहित को ताबड़तोड़ 6 से 7 गोलियां मारीं। गंभीर रूप से घायल को फर्रुखनगर नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फर्रुखनगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। देर शाम तक हमलावरों की पहचान नहीं हुई है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मृतक का आपराधिक रिकॉर्ड है और उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, शस्त्र अधिनियम व लड़ाई-झगड़ों सहित लगभग 11 मामले दर्ज हैं। यही नहीं युवक कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। आपसी रंजिश के कारण ही उसके किसी विरोधी ने गोलियां मारकर हत्या कर दी है। जिस युवक पर शक जताया जा रहा है वह भी आपराधिक प्रवृति का है। उस पर भी कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि अब तक जांच में सामने आया है कि पुरानी रंजिश के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया है। गांव में किसी भी तरह के तनाव न रहे, इसके लिए पुलिसबल तैनात कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक को कितनी गोलियां लगी हैं, पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed