फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Youth Assaulted at CNG Pump

Gurugram News: सीएनजी पंप पर युवक से मारपीट

Thu, 16 Apr 2026 01:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Youth Assaulted at CNG Pump
नूंह। नूंह शहर के इंडियन ऑयल सीएनजी पंप पर लाइन में आगे-पीछे को लेकर विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। वार्ड नंबर 3 निवासी समीम पुत्र मोहम्मद याकूब ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 13 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे अपनी कार में सीएनजी गैस भरवाने के लिए लाइन में खड़ा था। इसी दौरान दो वाहन कथित रूप से गलत दिशा से पंप पर पहुंचे और कर्मचारियों की मिलीभगत से सीएनजी भरवाने लगे। विरोध करने पर आरोपी अफरीदी उर्फ टिंडा और अकील ने समीम के साथ गाली-गलौज की, कॉलर पकड़कर फाड़ दीऔर मारपीट की। आरोप है कि बाद में दोनों आरोपी डंडा लेकर लौटे और उसके कंधों पर वार किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed