फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Youth arrested for strangling a girl to death

Gurugram News: युवती की गला दबाकर हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

Fri, 07 Nov 2025 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested for strangling a girl to death

विज्ञापन



गर्भवती थी युवती, लगातार रुपये मांगने से परेशान होकर वारदात को दिया अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। उद्योग विहार थाना के डूंडाहेड़ा गांव में किराये के कमरे में सहमति संबंध में रहने वाली युवती की हत्या के मामले में आरोपी प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवती गर्भवती थी और प्रेमी से लगातार रुपये मांगती थी। इससे परेशान प्रेमी ने रात को उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और 1 नवंबर की सुबह कमरे को बाहर से बंद करके चला गया था। हत्यारोपी प्रेमी की पहचान कन्नौज (उत्तर प्रदेश) के सलीमपुर गांव निवासी अनुज (30) के रूप में हुई है।
आरोपी अनुज से पूछताछ करने पर पता चला कि अंगूरी के किराये के कमरे पर दो साल से आना-जाना था। गर्भावस्था के दौरान होने वाले खर्चों के लिए अंगूरी उससे बार-बार रुपये मांगती थी। इससे वह परेशान था। दोनों के बीच रुपयों को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी दौरान उसने अंगूरी की हत्या कर दी।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि अंगूरी का परिवार दिल्ली के कापसहेड़ा में करीब 15 साल से रह रहा है। पुलिस ने जांच के बाद युवती के परिवार वालों को सूचना दी। वहीं, जिस युवक से अंगूरी ने प्रेम विवाह किया था, उसको भी पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया। जांच में सामने आया कि अंगूरी पहले एक निजी कंपनी में काम करती थी। उसकी शादी अगस्त 2023 में मुहम्मद सदरूद्दीन से हुई थी। कुछ समय बाद ही अंगूरी अपने पति से अलग रहने लगी। अप्रैल 2024 में विशाल नाम के युवक से कोर्ट मैरिज कर ली थी। हालांकि विशाल से शादी के डेढ़ माह के बाद ही उसने शादी तोड़ ली थी। इसके बाद वह अनुज के साथ प्रेम संबंध में रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव लेने से किया मना
बृहस्पतिवार को अंगूरी के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए उसके परिजन गुरुग्राम मोर्चरी में आए थे। वहीं, अंगूरी से कोर्ट मैरिज करने वाले विशाल के भी बयान दर्ज किए गए हैं। मृतका के परिवार वालों ने शव लेने से मना कर दिया है। अंगूरी के परिवार वालों का कहना है कि उनकी अंगूरी से दो साल के दौरान कोई बातचीत नहीं है। ऐसे में वे उसका शव नहीं लेंगे। वहीं, अंगूरी से कोर्ट मैरिज करने वाले विशाल के परिवार वालों का कहना था कि शादी के डेढ़ माह बाद ही अंगूरी ने वैवाहिक संबंध खत्म कर लिया था। ऐसे में उसके साथ परिवार का कोई संबंध नहीं था। फिलहाल अंगूरी के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।

वर्जन
जांच अधिकारी अश्वनी ने बताया कि अंगूरी की हत्या करने वाले आरोपी अनुज से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल शव मोर्चरी में ही रखा है। शुक्रवार को मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed