{"_id":"6287d8cc99443e4ead5807ee","slug":"young-man-raped-a-teenager-sleeping-alone-in-the-house-gurgaon-news-noi6497469200","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में अकेली सो रही किशोरी के साथ दो युवकों ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में अकेली सो रही किशोरी के साथ दो युवकों ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन
गुरुग्राम। बजघेडा थाना क्षेत्र में अपनी बड़ी बहन के साथ रह रही एक 13 वर्षीय किशोरी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया, जबकि उसका दोस्त बाहर से दरवाजा बंद
करके आने-जाने वाले लोगों पर नजर रख रहा था। वारदात के समय पीड़िता अपने घर में अकेली थी। उसकी बड़ी बहन व बहनोई दोनों ड्यूटी गए हुए थे। बजघेडा थाना की पुलिस ने पीड़िता की बड़ी बहन की शिकायत पर दो युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार पीड़िता की बड़ी बहन अपनी शिकायत में बताया है कि वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। वह अपने पति व छोटी बहन के साथ उक्त थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहती है। पति-पत्नी दोनों निजी कंपनी में काम करते हैं। पीड़िता की बहन के अनुसार मंगलवार सुबह वह अपने पति के साथ ड्यूटी गई थी। इस दौरान उसकी बहन घर में अकेली थी। इसका फायदा उठाकर पड़ोस में रह रहे दो युवक उसके घर पहुंच गए। पहले तो दोनों ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की और फरार हो गए। कुछ देर बाद जब किशोरी अपने कमरे में सो रही थी। दोनों फिर आ गए। दोनों युवकों में से एक ने उसकी बहन के साथ दुष्कर्म किया, जबकि दूसरा बाहर से दरवाजा बंदकर सड़क पर आने-जाने वाले लोगों पर नजर रख रहा था। पीड़ित परिजनों के अनुसार इस दौरान उसके पति आ गए। पति को देखकर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर पीड़िता की चिकित्सीय जांच कराई है। साथ ही दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।