फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Young man raped a teenager sleeping alone in the house

घर में अकेली सो रही किशोरी के साथ दो युवकों ने किया दुष्कर्म

Fri, 20 May 2022 11:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Young man raped a teenager sleeping alone in the house
गुरुग्राम। बजघेडा थाना क्षेत्र में अपनी बड़ी बहन के साथ रह रही एक 13 वर्षीय किशोरी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया, जबकि उसका दोस्त बाहर से दरवाजा बंद
विज्ञापन

करके आने-जाने वाले लोगों पर नजर रख रहा था। वारदात के समय पीड़िता अपने घर में अकेली थी। उसकी बड़ी बहन व बहनोई दोनों ड्यूटी गए हुए थे। बजघेडा थाना की पुलिस ने पीड़िता की बड़ी बहन की शिकायत पर दो युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पीड़िता की बड़ी बहन अपनी शिकायत में बताया है कि वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। वह अपने पति व छोटी बहन के साथ उक्त थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहती है। पति-पत्नी दोनों निजी कंपनी में काम करते हैं। पीड़िता की बहन के अनुसार मंगलवार सुबह वह अपने पति के साथ ड्यूटी गई थी। इस दौरान उसकी बहन घर में अकेली थी। इसका फायदा उठाकर पड़ोस में रह रहे दो युवक उसके घर पहुंच गए। पहले तो दोनों ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की और फरार हो गए। कुछ देर बाद जब किशोरी अपने कमरे में सो रही थी। दोनों फिर आ गए। दोनों युवकों में से एक ने उसकी बहन के साथ दुष्कर्म किया, जबकि दूसरा बाहर से दरवाजा बंदकर सड़क पर आने-जाने वाले लोगों पर नजर रख रहा था। पीड़ित परिजनों के अनुसार इस दौरान उसके पति आ गए। पति को देखकर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर पीड़िता की चिकित्सीय जांच कराई है। साथ ही दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed