फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   young man pulled out his private part in front of a model At Gurugram Rajiv Chowk

गुरुग्राम में खुल्लम खुल्ला अश्लीलता: मॉडल को देख पैंट की जिप खोल युवक करने लगा ये काम, 1090 पर नहीं मिली मदद

Thu, 07 Aug 2025 03:20 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 07 Aug 2025 03:20 PM IST
सार

दिल्ली से सटे गुरुग्राम के राजीव चौक पर एक महिला के साथ अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। युवक जब मॉडल के सामने अश्लील हरकत करने लगा तो उसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन
young man pulled out his private part in front of a model At Gurugram Rajiv Chowk
मॉडल (फाइल फोटो) - फोटो : Adobe stock

विस्तार

साइबर सिटी के राजीव चौक पर कैब का इंतजार कर रही मॉडल को देखकर एक युवक ने अश्लील हरकत कर दी। युवक की हरकतें जब बढ़ीं तो मॉडल युवती ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मॉडल को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 से कोई मदद नहीं मिली, जिसके बाद इस मामले में मंगलवार को सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह किसी काम से गुरुग्राम से जयपुर गई थी। वह जयपुर से तीन अगस्त की सुबह गुरुग्राम के राजीव चौक पर बस से पहुंची। घर जाने के लिए राजीव चौक पर वह कैब का इंतजार कर रही थी। इस दौरान उसने एक युवक को उसे देखकर गंदी हरकतें करते हुए देखा। 
विज्ञापन


मास्क पहने युवक लगातार गंदी हरकत करता रहा। इस दौरान वह उसके आसपास घूमता रहा। उसकी हरकतों की मॉडल युवती ने वीडियो बना ली। कैब से घर पहुंचने के बाद उसने इस वीडियो को गुरुग्राम पुलिस, सरकारी विभागों के अलावा महिला हेल्पलाइन के एक्स अकाउंट पर शेयर किया, लेकिन कहीं से कोई जवाब नहीं आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला हेल्प लाइन नंबर 1090 पर कॉल किया, लेकिन कॉल कनेक्ट नहीं हुआ। मॉडल का आरोप है कि पुलिस ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की जगह कहा कि वह पुलिस थाने आकर शिकायत दर्ज कराएं। मॉडल ने सवाल उठाए कि ऐसी शिकायतें ऑनलाइन क्यों नहीं दर्ज की जा सकतीं। थाने जाना जरूरी क्यों है।


पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार का कहना है कि युवती की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। युवक की पहचान होते ही उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed