Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Yadav community stages protest against offensive remarks

Gurugram News: अभद्र टिप्पणी के विरोध में यादव समाज ने किया प्रदर्शन

Sat, 07 Nov 2026 12:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Yadav community stages protest against offensive remarks
पटौदी। दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर संगीत रागी द्वारा यादव जाति के विरुद्ध की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में यादव समाज ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। यादव समाज कल्याण सभा पटौदी मंडी के तत्वावधान में समाज के लोगों ने पैदल मार्च निकाला। उन्होंने पटौदी पुलिस थाने में रागी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

सभा के प्रधान नरेश यादव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक संदीप कुमार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में रागी के विरुद्ध मामला दर्ज करने की मांग की गई है। कांग्रेसी नेत्री पर्ल चौधरी ने भी रागी की टिप्पणी की निंदा की। यादव समाज में रागी के प्रति तीव्र रोष देखा गया। समाज ने सरकार और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से रागी को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की। उनका कहना है कि ऐसे व्यक्ति समाज में वैमनस्य फैला रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed