{"_id":"6240a4f92faee101c43aa0ce","slug":"wrote-the-script-of-the-murder-of-former-councilor-and-brother-two-months-ago-gurgaon-news-noi639600685","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब कारोबार में गैंगवार का कॉकटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब कारोबार में गैंगवार का कॉकटेल
विज्ञापन
गुरुग्राम। साइबर सिटी के शराब कारोबारी की हत्या में गैंगवार का अंदेशा है। पटौदी खंड के गांव खोड़ में एक महीने पहले हुई शराब कारोबारी पूर्व पार्षद और उसके भाई की हत्या इसी का परिणाम थी। पुलिस गिरफ्त में आए हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। वारदात के लिए गैंगस्टर और उसके गुर्गों ने दो महीने पहले ही पटकथा लिख ली थी। उस दिन से ये लोग हर रोज वारदात को अंजाम देने का मौका तलाश रहे थे। पुलिस गिरफ्त में हत्याकांड के मास्टरमाइंड से पूछताछ के बाद इसका खुलासा हुआ है।
सीआईए टीम को इस बात की जानकारी मिली है कि जेल में बंद गैंगस्टर कौशल से मृतक पूर्व पार्षद और उसके भाई के संबंध थे। यह बात गैंगस्टर काला जठेड़ी और लारेंस बिश्नोई को नागवार गुजर रही थी। दोनों ने मिलकर शराब कारोबार में गैंगस्टर कौशल के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए अपने शूटरों से वारदात कराई। दोनों ने शराब कारोबारी पूर्व पार्षद के विरोधी रहे मुख्य आरोपी अजय उर्फ जेलदार (आजीवन कारावास की सजा का दोषी, जो पैरोल पर आने के बाद से फरार था) को अपना मोहरा बनाया। गिरफ्तार मास्टर माइंड ने पूरी वारदात कबूल कर ली है।
खोड़ गांव के रहने वाले शराब कारोबारी सुजीत व उसके छोटे भाई पूर्व पार्षद परमजीत ठाकरान की हत्या में दस से अधिक लोग शामिल थे। पुलिस अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार लोगों में गांव का रहने वाला अक्षय भी शामिल है, जिसे पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दबोचा था। सीआईए सेक्टर-10 की टीम मामले की छानबीन कर रही है। सीआईए की टीम ने चार दिन पहले मास्टरमाइंड अजय उर्फ जेलदार व खोड़ गांव के ही कर्मबीर उर्फ कर्मू को इफ्को चौक के पास से गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपी तीन दिन की पुलिस रिमांड पर थे। पुलिस रिमांड के दौरान वारदात की पूरी कहानी सीआईए ने पूछताछ की। घटनास्थल की निशानदेही कराने से लेकर वारदात में शामिल लोगों की जानकारी ली है।
विज्ञापन
------------
बॉक्स ...
गैंगस्टर के गुर्गों की ट्रांजिट रिमांड आज से
दिल्ली स्पेशल सेल की ओर 18 दिन पहले गैंगस्टर काला जठेड़ी व लॉरेंस बिश्नोई के शूटर विकास कांत निवासी खेड़ी सांपला (रोहतक) व होशियार उर्फ रिंकू निवासी गांव मीसी (पलवल) को अवैध हथियार के साथ दबोचा था। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया है। मामले की जांच कर रही पुलिस टीम सोमवार को ट्रांजिट रिमांड पर लेगी। डीसीपी मानेसर मनबीर सिंह का कहना है कि इस मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस टीम दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर के दो शूटर को जल्द ही ट्रांजिट रिमांड पर लेगी।