फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Worship of the Brahmacharini form of the Mother Goddess.

Gurugram News: माता के ब्रह्मचारिणी रूप की पूजा-अर्चना

Tue, 13 Oct 2026 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Worship of the Brahmacharini form of the Mother Goddess.
संवाद न्यूज एजेंसीगुरुग्राम। नवरात्रि के दूसरे दिन श्रद्धालुओं में देवी के ब्रह्मचारिणी रूप की पूजा की। शहर के प्रमुख मंदिरों में भक्तों ने देवी के दर्शन किए। सुबह हुई तेज बारिश के बाद शीतला माता मंदिर और पार्किंग में काफी पानी जमा हो गया था। प्रशासन ने सड़क पर पानी की निकासी कम समय में पूरी कर दी मगर जाम और पार्किंग में जमा पानी के कारण भक्तों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

दोपहर से एक बार फिर मंदिर में आने वाले भक्तों की संख्या बढ़ गई और माता की मूर्ति के पास सत्संग हॉल में जयकारे लगने लगे। मन्नत का धागा बांधने, मुंडन कराने और ईट के घर बनाने में भी श्रद्धालुओं ने काफी दिलचस्पी दिखाई। नवरात्रि के दौरान इस साल माता के झंडे लेकर जयकारे लगाते आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ गई है। सोमवार माता का दरबार सफेद फूलों और कमल के फूलों से सजाया गया। मंदिर का सत्संग हॉल मोर पंख और मोर की थीम पर सजा है।
विज्ञापन

मंदिर के अधिकारी यज्ञ दत्त शर्मा ने बताया कि चैत्र नवरात्रि तक माता शीतला नए मंदिर के गर्भ गृह में स्थापित कर दी जाएगी। मंदिर निर्माण के कारण हो रही भक्तों की असुविधा इसके बाद खत्म हो जाएगी। मंदिर के नए भवन के निर्माण के कारण मंदिर परिसर का करीब 80 फीसदी हिस्सा बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग करीब 9 साल से नए मंदिर के निर्माण का इंतजार कर रहे हैं। ओल्ड रेलवे रोड स्थित सुदर्शन माता मंदिर में भी देर रात तक भक्त दर्शन कर रहे हैं। मंदिर में इलाहाबाद और वाराणसी के पंडितों द्वारा रोजाना यज्ञ और हवन कराया जा रहा है। इस मंदिर में माता वैष्णव देवी की प्रतीक पिडिंयो के दर्शन भी लोग कर रहे हैं। रेलवे रोड चिंतपूर्णी मंदिर में काफी संख्या में भक्तों ने माता के दर्शन किए।
मंदिर में हर शाम स्त्री सत्संग सभा की ओर से भजन आयोजित किया जा रहा है। अष्टमी को मंदिर में माता की चौकी और नवमी को भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed