फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Worker dies due to auto overturning

ऑटो पलटने से श्रमिक की मौत

Sun, 08 Aug 2021 07:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
Worker dies due to auto overturning
मानेसर। आईएमटी मानेसर में ऑटो पलटने से श्रमिक की हुई मौत के मामले में एक्सिडेंट रिस्पांस टीम (एआरटी) ने 24 घंटे के भीतर अज्ञात वाहन की पहचान की। ऑटो चालक की पूरी जानकारी जुटाने के बाद एआरटी ने आईएमटी मानेसर थाना पुलिस को दी है। थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। आईएमटी मानेसर थाना पुलिस को जानकारी मिली कि शनिवार को ऑटो पलटने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उससे पहले किसी अन्य वाहन निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया। मौका देख कर ऑटो चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

आईएमटी मानेसर थाना पुलिस ने जांच की तो सेक्टर-07, गुरुग्राम में मेडियोर अस्पताल में घायल अभिषेक का बयान लिया। उसने पुलिस को बताया कि वह अपने चाचा राजीव निवासी बलिया के साथ ऑटो से आ रहा था। चालक की लापरवाही से ऑटो पलट गया। इससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

एआरटी प्रभारी हरपाल ने बताया कि उनके पास जो जानकारी आई थी उसमें नया ऑटो बिना नंबर का बताया गया। इसके बाद आस-पास के इलाके में लगे कैमरे की फुटेज निकलवाने के बाद उसे मानसेर, बिलासर, पंचगांव व अन्य चौक पर ऑटो स्टैंड पर दिखाया गया। जिसके बाद पता चला कि मानेसर के प्रदीप का ऑटो है। जिसे वह खुद चलाता है। पूरी जांच करने के बाद जानकारी आईएमटी थाना पुलिस को दे दी गई है। जल्द ही वह उसे गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed