{"_id":"68a1de03b9148eaa470e8ad6","slug":"work-will-start-soon-on-basai-to-dhankot-road-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-64912-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बसई से धनकोट मार्ग पर जल्द शुरू होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बसई से धनकोट मार्ग पर जल्द शुरू होगा काम
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव ने अधिकारियों के साथ किया झज्जर रोड पर बसई और धनकोट का दौरा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर बीते पांच दिनों से गुरुग्राम में हैं। वह मिलेनियम सिटी में नागरिक सुविधाओं में सुधार के लिए विभिन्न संगठनों से बैठक कर रहे हैं। साथ ही विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों व नागरिकों की समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। अधिकारियों से मिले फीडबैक के आधार पर ही वह शहरवासियों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दे रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने रविवार को शहर की सड़कों का निरीक्षण किया।
धनकोट में एक घंटे तक किया सड़क का निरीक्षण
मुख्य प्रधान सचिव ने रविवार की शाम को बसई और धनकोट का दौरा किया। उन्होंने गांव धनकोट में करीब एक घंटे तक सड़क का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ सड़क के सुदृढ़ीकरण पर व्यापक विचार विमर्श किया। डीसी अजय कुमार ने बताया कि पीडब्ल्यूडी की ओर से इस सड़क का निर्माण किया जाना है। संबंधित विभाग की ओर से अगले सप्ताह द्वारका एक्सप्रेसवे से धनकोट तक सड़क निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपये की अनुमानित लागत का टेंडर खोला जाएगा और गांव धनकोट से गुजरने वाली केनाल पर एक 2.5 करोड़ रुपये की लागत से नया पुल बनाया जाएगा। इसी सप्ताह नए पुल के लिए टेंडर लगाया जाएगा। इस दौरान मंडल आयुक्त आरसी बिढ़ान, जीएमडीए के सीईओ श्यामल मिश्रा, नगर निगम के कमिश्नर प्रदीप दहिया व एडिशनल कमिश्नर रविंद्र यादव सहित अन्य अधिकारी साथ रहे। इससे पहले उन्होंने गुरुग्राम के लोक निर्माण विश्राम गृह में जीएमडीए, नगर निगम गुरुग्राम व मानेसर, एचएसवीपी, पुलिस तथा जिला प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक में जलभराव, कूड़ा-करकट प्रबंधन, सड़कों पर आवारा पशु, ठोस कचरा प्रबंधन और सड़क ढांचे में सुधार जैसे प्रमुख मुद्दों पर तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी जिम्मेदारी लेकर परिवर्तन के संवाहक बने, जो नागरिकों को स्पष्ट दिखाई दे।
सीवरेज व ड्रेनेज के लिए व्यापक प्लान तैयार
मुख्य प्रधान सचिव को बैठक में जीएमडीए अधिकारियों ने बताया कि गुरुग्राम शहर के लिए व्यापक ड्रेनेज प्लान तैयार किया गया है। वर्षा जल निकासी के लिए शहर लेग-1, लेग-2 और लेग-3 तीन मुख्य ड्रेनों पर निर्भर है। लेग-1 और लेग-2 को नजफगढ़ ड्रेन से जोड़ा जा चुका है जबकि लेग-3 को जोड़ने का कार्य 3.5 किमी हिस्से पर प्रगति पर है। पिछले वर्ष के अनुभव के आधार पर 12 प्रमुख जलभराव स्थलों की पहचान कर वहां समाधान किया गया है। इन स्थलों में नरसिंहपुर, खांडसा चौक, राजीव चौक, सेक्टर-9, 9A, 10, उमंग भारद्वाज चौक, ताऊ देवी लाल स्टेडियम, सेक्टर-38, ज्वाला मिल रोड, सेक्टर-28 चक्करपुर, लक्ष्मण विहार, सेक्टर 22-23, शीतला माता रोड, कृष्णा चौक, एम्बिएंस मॉल व अरावली ढलानों से आने वाला पानी शामिल है।