फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Work will be carried out in six sectors of New Gurugram as per the revised plan.

Gurugram News: न्यू गुरुग्राम के छह सेक्टरों में संशोधित प्लान के अनुसार होंगे कार्य

Sun, 07 Dec 2025 07:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 07:36 PM IST
विज्ञापन
Work will be carried out in six sectors of New Gurugram as per the revised plan.
सेक्टर-88ए, 88बी, 89ए, 89बी, 95ए और 95बी में होंगे नए प्लान के तहत काम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर योजनाकार विभाग ने न्यू गुरुग्राम के छह सेक्टरों के लिए संशोधित सेक्टर योजनाओं को स्वीकृति दी है। इनमें 88ए, 88बी, 89ए, 89वी, 95ए और 95बी शामिल है। यह संशोधन बिल्डर की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर विचाराधीन था। तय समय तक किसी भी व्यक्ति या संस्था की ओर से आपत्ति नहीं आने के बाद इसे औपचारिक मंजूरी दी गई है।
संशोधित योजना में मुख्य व सेकेंडरी सड़कों का नए सिरे से अलाइनमेंट तय किया गया है, जिससे सेक्टरों के बीच ट्रैफिक मूवमेंट आसान होगा। इससे ट्रैफिक जाम की परेशानी भी कम होने की उम्मीद है। इसके साथ ही पार्क, स्कूल, अस्पताल, पानी, सीवर, बिजली और बाजार जैसी सुविधाओं के लिए जमीन का आवंटन भी व्यावहारिक तरीके से किया जा सकेगा। इन सेक्टरों का विकास मास्टर प्लान-2031 के तहत किया जा रहा है। पुराने प्लान में सड़क के री-अलाइनमेंट और जमीन के इस्तेमाल पर कई इलाकों में दिक्कतें सामने आई थीं। इसको देखते हुए इन इलाकों के प्लान में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

डीटीपी ने इस बारे में शिक्षा विभाग और हेल्थ विभाग से संचालित स्कूल एवं अस्पतालों का भी ब्योरा मांगा था। प्रॉपर्टी कंसल्टेंट विश्व मोहन सिंह ने बताया कि गुरुग्राम की तस्वीर अब बदल रही है। न्यू गुरुग्राम के सेक्टर्स में सीवर-पानी, द्वारका एक्सप्रेसवे एवं पटौदी हाईवे से रियल एस्टेट के मोर्चे पर बड़े बदलाव के साथ विकास हो रहे हैं। इस एरिया के सेक्टर्स निवेश के लिए हॉटस्पॉट बन रहे हैं। द्वारका एक्सप्रेसवे होने से काफी कंपनियां इस ओर जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed