{"_id":"6a92d7c5b909d1e76d0b3dca","slug":"work-on-missing-link-in-sector-6869-begins-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-99330-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सेक्टर-68\/69 में मिसिंग लिंक का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सेक्टर-68/69 में मिसिंग लिंक का काम शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपीआर-सोहना रोड की कनेक्टिविटी होगी बेहतर, 12 माह में काम पूरा करने का लक्ष्य
नंबर गेम- 02 किमी की सर्विस रोड भी बनेगी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-68/69 को बांटने वाली सड़क पर मिसिंग लिंक का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की ओर से कराए जा रहे इस कार्य के पूरा होने के बाद दक्षिणी पेरिफेरल रोड (एसपीआर) और सोहना रोड के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इससे सेक्टर-68, 69, 70, 70ए, 75 और 76 के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने बताया कि काम शुरू हो चुका है। संबंधित टीमों को कार्य में तेजी लाने और निर्धारित समय में इसे पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह मिसिंग लिंक एसपीआर और सोहना रोड के बीच अतिरिक्त सड़क संपर्क उपलब्ध कराएगा। इससे आसपास के रिहायशी और व्यावसायिक क्षेत्रों में आने-जाने वाले लोगों को भी सुविधा मिलेगी। परियोजना के तहत करीब 900 मीटर नई मुख्य सड़क बनाई जाएगी।
इसके अलावा करीब 1100 मीटर मौजूदा सड़क पर ओवरले किया जाएगा। स्थानीय आवागमन को सुगम बनाने के लिए करीब दो किलोमीटर लंबी नई दो लेन सर्विस रोड भी बनाई जाएगी। इससे मुख्य सड़क पर यातायात का दबाव कम करने और संचालन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। सेक्टर-68/69 का यह मिसिंग लिंक एसपीआर, सोहना रोड और आसपास के सेक्टरों के बीच महत्वपूर्ण सड़क संपर्क उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
फुटपाथ और साइकिल ट्रैक भी बनेंगे
सड़क को पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों के लिए भी सुविधाजनक बनाया जाएगा। इसके लिए फुटपाथ और साइकिल ट्रैक विकसित किए जाएंगे। सड़क के साथ हॉर्टिकल्चर का काम भी होगा। बारिश के दौरान जलभराव से बचाव के लिए कॉरिडोर पर सरफेस ड्रेन बनाए जाएंगे। इससे पानी की निकासी बेहतर होने की उम्मीद है। जीएमडीए ने परियोजना को 12 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। सीईओ ने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी की टीम को काम की गति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।