फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Work on Dwarka Expressway can start from today

आज से शुरू हो सकता है द्वारका एक्सप्रेसवे पर कार्य

Sun, 04 Apr 2021 11:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Work on Dwarka Expressway can start from today
गुरुग्राम। निर्माणाधीन द्वारका एक्सप्रेसवे के क्षतिग्रस्त हिस्से को हटाने का कार्य संबंधित निर्माण कंपनी द्वारा सोमवार को शुरू किया जा सकता हैै क्योंकि जांच कमेटी ने बीते दिनों मौके पर पहुंचकर टूटे हिस्सों की रिपोर्ट तैयार की थी औैर नमूने लिए थे। ऐसे में निर्माण कंपनी जांच कमेटी और एनएचएआई से अनुमति लेकर टूटे हिस्सों को हटाने का काम शुरू करने वाली है। रविवार को कंपनी के कर्मचारी क्षतिग्रस्त क्षेत्र में मौजूद रहे, वहीं यहां पर कई मशीनों को भी पहुंचाया गया है। इनके द्वारा एक्सप्रेसवे के क्षतिग्रस्त हिस्से को तोड़ने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

गत 28 मार्च को सेक्टर-106 के पास निर्माणाधीन द्वारका एक्सप्रेसवे के दो स्लैब अचानक गिर गए थे, जिसमें तीन मजदूर घायल हुए थे। घटना के तुरंत बाद यहां बैरिकेडिंग करवा दी गई थी। एनएचएआई ने निर्माण कार्य पर रोक लगा दी थी। गत दिनों जांच कमेटी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त हिस्से से नमूने भी इकट्ठे किए थे। ऐसे में अब बचे हुए क्षतिग्रस्त हिस्से को तोड़ने का कार्य शुरू किया जाएगा। एनएचएआई (द्वारका) के परियोजना निदेशक निर्माण जंभुलकर का कहना है कि जांच कमेटी ने घटनास्थल पर पहुंचकर टूटे स्लैब के हिस्से के नमूने ले लिए हैं और मौके पर ही सभी बिन्दुओं पर अपनी जानकारी भी जुटा ली है। ऐसे में टूटे स्लैब के गिरने से किसी तरह का कोई हादसा न हो, इसी को देखते हुए कंपनी द्वारा इसको तोड़ने का कार्य सोमवार से शुरू किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed