{"_id":"68a31441cf984f2d360570d6","slug":"work-of-cleaning-choke-sewer-started-in-marla-area-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-64944-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मरला क्षेत्र में चोक सीवर की सफाई का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मरला क्षेत्र में चोक सीवर की सफाई का कार्य शुरू
विज्ञापन
विधायक मुकेश शर्मा ने वार्ड-29 में किया कार्य का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मरला क्षेत्र में चोक पड़ी सीवर लाइन की सफाई का काम शुरू कर गया है। क्षेत्रीय विधायक मुकेश शर्मा ने वार्ड-29 के 4/8 मरला क्षेत्र में सीवर डी-सिल्टिंग के कार्य का शुभारंभ किया। सीवर लाइन की डी-सिल्टिंग का काम 52 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है। बकेट मशीन के जरिये चोक पड़ी सीवर लाइनें प्रभावी ढंग से साफ हो सकेंगी।
विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि सीवर लाइन की सफाई के बाद मरला क्षेत्र में न केवल जलभराव की समस्या का समाधान होगा, बल्कि लोगों को स्वच्छता और जनस्वास्थ्य की दृष्टि से भी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम के विभिन्न क्षेत्रों में सीवर लाइनों की सफाई एवं जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए लगातार कार्य जारी है। इस दौरान पार्षद उषा वर्मा, अर्जुन मंडल अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।