फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   wooman not safe in cyber city

साइबर सिटी में सुरक्षित नहीं महिलाएं

Sat, 31 Aug 2019 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
wooman not safe in cyber city
गुरुग्राम। साइबर सिटी में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक ही दिन में चार अलग-अलग स्थानों पर युवतियों से छेड़छाड़ के मामले सामने आए हैं। एक मामले में तो महिला अपने पति के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाने गई थी जहां आरोपी ने न केवल उसके साथ अभद्रता की बल्कि उसके पति को भी पीट दिया। वहीं, एक बैंक अधिकारी से उसके बॉस ने ही छेड़छाड़ की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहला मामला महिला थाना पूर्वी क्षेत्र का है। दिल्ली निवासी 28 वर्षीय युवती ने शिकायत में कहा कि वह एक निजी बैंक में अधिकारी है। उसी के बैंक में दिलप्रीत सिंह वरिष्ठ अधिकारी के पद पर है। आरोप है कि दिलप्रीत सिंह उसे परेशान करता है। आरोपी ने 3 मई को उसके साथ मौका पाकर कार्य स्थल पर छेड़छाड़ की। इस पर उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकी दी। पिछले दिनों पीड़िता का गोवा शाखा में ट्रांसफर हो गया। इस बाबत उसने शिकायत बैंक में बनाई गई महिला सेक्सुअल हैरेसमेंट कमेटी को दी, जिसमें कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर पीड़िता ने इसकी शिकायत महिला आयोग को दी। महिला आयोग ने पुलिस को मामला भेजकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक गरिमा ने बताया कि पीड़िता को बुलवाकर उसके बयान दर्ज करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

दूसरा मामला भी महिला थाना पूर्वी क्षेत्र का है। डीएलएफ फेज-3 क्षेत्र निवासी 27 वर्षीय युवती ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। परीक्षा की तैयारी में उसकी पहचान सहेली के प्रेमी आगरा उत्तर प्रदेश निवासी अजय सेंगर से हो गई। कुछ दिनों तक उनकी बातचीत हो गई और वह दोस्त बन गए। आरोप है कि अजय उसका पीछा करने लगा। एक बार मौका पाकर उसने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ भी की। जिसका विरोध करने पर आरोपी ने उसे मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा मामला डीएलएफ सेक्टर-29 थाना क्षेत्र का है। पुलिस को दी शिकायत में द्वारका दिल्ली निवासी 28 वर्षीय महिला ने कहा कि वह अपने पति व उनके दोस्त के साथ गुरुग्राम की सेक्टर-29 स्थित मार्केट में आई थी। यहां वह क्लब में एंज्वॉय कर रहे थे कि शराब के नशे में धुत एक युवक ने उसे अपने साथ नाचने के लिए कहा जिस पर पीड़िता ने मना कर दिया। आरोप है कि जब वह अपने पति के साथ नाच रही थी तो आरोपी ने उसकी कमर में हाथ डाल दिया और उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस पर क्लब में मौजूद अन्य लोग एकत्र हो गए और उन्होंने आरोपी को काबू कर पुलिस को इसकी सूचना दी। थाना प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी विशाल चौधरी के रूप में हुई। शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया है।

चौथा मामला सदर थाना क्षेत्र का है। पुलिस को दी शिकायत में 31 वर्षीय युवती ने कहा कि वह एक मकान खरीदने के लिए तलाश रही थी। इस दौरान उसकी पहचान सिकंदरपुर घोसी निवासी योगेश से हुई। योगेश सिकंदरपुर में आरओ बेचने का काम करता है। योगेश ने उसे फोन कर 19 अगस्त को सेक्टर-48 में बुलवाया जहां से दोनों मकान देखने के लिए गए। आरोप है कि इस दौरान योगेश ने उसके साथ छेड़छाड़ की इसका विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके कुछ दिन बाद आरोपी ने उनके मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेजते हुए उन्हें अपशब्द कहे। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed