फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Women's empowerment is the foundation of societal progress.

Gurugram News: महिला सशक्तीकरण समाज की प्रगति का आधार

Tue, 23 Jun 2026 11:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Women's empowerment is the foundation of societal progress.
गुरुग्राम। ब्राह्मण समाज ऑफ इंडिया (कोर कमेटी) की बैठक गांव सिलोखरा में आयोजित की गई। बैठक में महिला सशक्तीकरण, बच्चों की शिक्षा, सामाजिक भागीदारी और संगठन के विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही ब्राह्मण समाज की राजनीति में भागीदारी बढ़ाने के विषय पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता जेएस मराठा ने की। हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मुकेश शर्मा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल सामाजिक अभियान नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। महिलाओं को शिक्षा, सम्मान और नेतृत्व के अवसर देकर ही समाज को नई दिशा दी जा सकती है। उन्होंने बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को भी समाज के विकास के लिए आवश्यक बताया। राष्ट्रीय महासचिव उत्तम तिवारी ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़े बिना देश का समग्र विकास संभव नहीं है। बैठक में सर्वसम्मति से सुनीता शर्मा को ब्राह्मण समाज ऑफ इंडिया महिला विंग का गुरुग्राम जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed