फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Women will become self-reliant in design and training centers

Gurugram News: डिजाइन और ट्रेनिंग सेंटर में आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं

Fri, 18 Jul 2025 04:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 04:59 PM IST
विज्ञापन
Women will become self-reliant in design and training centers
पालम विहार के सी-टू ब्लॉक में शुरू होगा केंद्र, महिलाओं को डिजाइन, सिलाई और स्टिचिंग का दिया जाएगा प्रशिक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। महिलाओं को परिधान निर्माण में आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोटरी क्लब ट्रेनिंग सेंटर शुरू करने जा रहा है। पालम विहार के सी- 2 ब्लॉक में डिजाइन एंड स्टिचिंग ट्रेनिंग सेंटर शुरू किया जाएगा।
रोटरी क्लब ऑफ गुड़गांव सेंट्रल के सदस्य दिनेश अग्रवाल ने बताया कि यह तीसरा स्किल डेवलपमेंट सेंटर होगा। इसमें महिलाओं को कटिंग, डिजाइनिंग, सिलाई और कढ़ाई की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए एक रिटायर प्रिसिंपल का काम संभालेंगी। इनके अलावा विभिन्न एक्सपोर्ट हाउस से विशेषज्ञ आकर तकनीकी प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन

क्लब के अध्यक्ष सुभाष वर्मा ने बताया कि सेंटर के लिए 25 अत्याधुनिक सिलाई मशीनें रोटरी क्लब ऑफ सिविल लाइंस द्वारा दी गईं हैं। इसका संचालन रोटरी सेंट्रल स्किल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बैच चलेंगे
इसका उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के लिए तैयार करना है। साथ ही गुरुग्राम की परिधान निर्यातक इकाइयों में कार्य के लिए तकनीकी रूप से प्रशिक्षित कर्मी तैयार करना है। इसका पालम विहार सी-2 ब्लॉक के सामने अशोक विहार में यह केंद्र शुरू होना है। इसके दो बैच चलेंगे। इसमें एक नौ बजे से एक बजे और दूसरा एक बजे से पांच बजे तक होगा। शुरुआत में इसके लिए 40 सीटें तय की गई हैं। अगस्त के मध्य में इसका उद्घटान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed