{"_id":"6b08351efacaa04a330b540b","slug":"women-farmers-undergoing-training-in-mushroom-production-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-108552-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण ले रहीं महिला कृषक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण ले रहीं महिला कृषक
विज्ञापन
पुखरपुर गांव में रुडसेट आयोजित कर रहा है विशेष प्रशिक्षण शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-86 में नवादा फतेहपुर स्थित रूरल डेवलपमेंट एंड सेल्फ इम्प्लॉयमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (रूडसेट) की ओर से पुखरपुर गांव में मशरुम उत्पादन का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में महिला कृषक हिस्सा ले रही हैं।
रूडसेट की निदेशक सौम्या भारद्वाज ने बताया कि 15 दिन की इस ट्रेनिंग में मशरूम उत्पादन की तकनीक के साथ इसकी मार्केटिंग और अपना उद्योग स्थापित करने संबंधित तकनीकी ट्रेनिंग भी दी जाएगी। यह कार्यक्रम बुधवार को शुरू हुआ। अगले हफ्ते संस्थान में हाउस वायरिंग (इलेक्टि्रशियन) और सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉल करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण पुरुष और महिला दोनों के लिए है।
रूडसेट ग्रामीणों को व्यवसायिक प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार के लिए तैयार करता है। ये प्रशिक्षण निशुल्क होते हैं और हर प्रशिक्षण योजना के साथ उसकी व्यापारिक रणनीति, ऋण सुविधा के लिए भी विशेष सत्र आयोजित किए जाते है। रुडसेट की ओर से महिलाओं के लिए बहुत सारे व्यवसायिक प्रशिक्षण गांवों में उनके बीच जाकर दिए जाते हैं, जो प्रशिक्षण गांव में संभव नहीं, उन्हें संस्थान परिसर में दिया जाता है। रुडसेट केनरा और सिडिंकेट बैंक की सीएसआर गतिविधियों के तहत जनपयोगी व्यवसायिक प्रशिक्षण देता है।