{"_id":"68adfb6aad966e79660f59a3","slug":"women-death-gurgaon-news-c-24-1-gr11004-117326-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दहेज प्रताड़ना के चलते पत्नी की संदिग्ध हत्या, पति फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दहेज प्रताड़ना के चलते पत्नी की संदिग्ध हत्या, पति फरार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले में दहेज के लिए पत्नी की कथित हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर मृतका सोनिया का पोस्टमॉर्टम करवा दिया। आरोप है कि उसकी शादी 2020 में दीघोट गांव के गौरव से हुई थी और शादी के बाद से गौरव दहेज की मांग को लेकर सोनिया को प्रताड़ित करता रहा।
मृतका के भाई मुकेश कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है कि सोमवार को उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनकी बहन की मृत्यु हो गई है। जब वे मौके पर पहुंचे तो सोनिया का शव जमीन पर पड़ा मिला। परिवार का आरोप है कि गौरव ने हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया और आत्महत्या का नाटक रचा। मुकेश ने कहा कि आरोपी ने फांसी का फंदा काटकर हत्या छिपाने का प्रयास किया।
सदर थाना पुलिस ने मुकेश की शिकायत पर मामला दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्राथमिकी में पारिवारिक विवाद व दहेज प्रताड़ना से संबंधित धारा लगाया गया है।