फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   women day 2022 More than 14 thousand women got economic progress in Gurugram many turn successful entrepreneur

महिला दिवस 2022: गुरुग्राम में 14 हजार से ज्यादा महिलाओं ने पकड़ीं आर्थिक उन्नति की राह, हजारों बनीं सफल उद्यमी

Tue, 08 Mar 2022 11:57 AM IST
kumar गुलशन कुमार कुमार प्रवीण, अमर उजाला नेटवर्क गुरुग्राम
कुमार प्रवीण, अमर उजाला नेटवर्क गुरुग्राम Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 08 Mar 2022 11:57 AM IST
सार

गुरुग्राम में 14 हजार से ज्यादा ग्रामीण गृहणियां आर्थिक उन्नति की ओर बढ़ रही हैं। आठ हजार से ज्यादा सफल व्यवसाय स्थापित कर रही हैं। वहीं, महिला दिवस के मौके पर बाइक रैली निकालकर महिलाओं ने जश्न मनाया।

विज्ञापन
women day 2022 More than 14 thousand women got economic progress in Gurugram many turn successful entrepreneur
हील्स ऑन व्हील्स बाइक रैली की प्रतिभागी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय  महिला दिवस का उत्सव मना रहीं महिलाओं के लिए जिला गुरुग्राम की ऐसी गृहणियां प्रेरणा की मिसाल हैं, जो शून्य से शिखर की ओर बढ़ी हैं। ऐसी महिलाओं की बात करें तो जिले की 14 हजार से ज्यादा ग्रामीण गृहणियां आर्थिक उन्नति की राह पर चल पड़ी हैं। इनमें से आठ हजार से ज्यादा ऐसी हैं जो अपना सफल व्यवसाय स्थापित कर आत्मनिर्भरता के सपने को पूरा कर रही हैं। ग्रामीण महिलाओं को उद्यमिता की राह पर बढ़ाना संभव हो पाया है। यह सब हो पाया है ग्रामीण विकास एवं स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (रूडसेट) और हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एचएसआरएलएम) के प्रयासों से।

विज्ञापन


दोनों निभाते हैं अलग-अलग जिम्मेदारी 
आजीविका मिशन और रूडसेट, दोनों ही ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारी निभाते हैं। आजीविका मिशन के तहत पहले कामकाजी महिलाओं के स्वयं सहायता समूह बनाकर उन्हें आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया जाता है, फिर उन्हें अपना उद्यम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया जाता है। इसके लिए महिलाओं को बाकायदा प्रशिक्षण भी दिया जाता है। उन्हें ऋण उपलब्ध कराकर उनका उद्यम स्थापित कराया जाता है।

विज्ञापन


शहर के अलग-अलग हिस्सों में प्रशिक्षण केंद्र स्थापित
प्रशिक्षण और ऋण की व्यवस्था रूडसेट की ओर से की जाती है। शहर के चार अलग-अलग हिस्सों में ऐसी महिलाओं के लिए प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें 60 प्रकार के प्रशिक्षण महिलाओं को दिए जा रहे हैं। महिलाओं की ओर से निर्मित उत्पादों की खरीद बिक्री की व्यवस्था आजीविका मिशन के तहत की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हस्तशिल्प मेलों से लेकर बड़े-बड़े शहरों में लगने वाले हाट तक में महिलाओं के उत्पादों को प्रदर्शित कर उनकी बिक्री की जाती है। इसमें घर की साज-सज्जा से लेकर खाने-पीने तक की चीजें शामिल हैं। इनके अलावा दूध व इससे बने उत्पाद, जैसे, पनीर, खोया, दही और मिठाइयां भी शामिल हैं।

हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की जिला परियोजना प्रबंधक दीप्ति ढींढसा के मुताबिक अब तक 8011 महिलाएं अपना उद्यम स्थापित कर चुकी हैं। 14,752 महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया गया है।  महिलाएं बीमा पॉलिसी, बैंक सखी जैसी सेवाओं से जुड़कर भी आर्थिक उन्नति कर रही हैं। रूडसेट के निदेशक संजय ढींगड़ा ने बताया कि महिलाओं को 60 से अधिक प्रकार का प्रशिक्षण देकर उन्हें अपना स्टार्टअप शुरू करने के लिए तैयार किया जाता है।


हील्स ऑन व्हील्स: बाइक रैली निकालकर महिलाओं ने मनाया जश्न
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नारी शक्ति ने रविवार को शहर में बाइक रैली निकालकर जश्न मनाया। भारत सरकार के कपड़ा मंत्रालय के सहयोग से राइडर्स अहॉय मोबाइल एप ने इसका आयोजन किया था। इसमें शहर की 45 कामकाजी और घरेलू महिलाओं ने हिस्सा लिया। इनमें आईटी एक्सपर्ट से लेकर मेडिकल प्रोफेशनल, शिक्षिकाएं और सरकारी विभागों में काम करने वाली महिलाओं के साथ-साथ गृहणियां भी शामिल रहीं। रैली को सुबह सात बजे अहॉय एप के सह संस्थापक ईशान काचरू ने हरी झंडी दिखाकर लेजर वैली पार्क से रवाना किया। रैली पार्क से हुड्डा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन होते हुए, सेक्टर 55-56 चौक से डीएलएफ फेज वन, गोल्फ कोर्स रोड से फरीदाबाद रोड पहुंची। वहीं पर इसका समापन हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed