फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Woman trapped in lift in Amrapali Aravali, unconscious

आम्रपाली अरावली में लिफ्ट में फंसी महिला, बेहोश

Tue, 31 May 2022 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Woman trapped in lift in Amrapali Aravali, unconscious
गुरुग्राम। सेक्टर -99 स्थित आम्रपाली अरावली सोसाइटी में रहने वाली एक महिला लिफ्ट में फंस गई। इससे सोसाइटी के लोगों में रोष है। स्थानीय पुलिस को तहरीर दी गई है। लिफ्ट के खराब रखरखाव का आरोप और सोसाइटी के लोगों की जान को खतरे में डालने की बात कही गई है।
विज्ञापन

सोसाइटी की अल्का देशवाल, अभिप्रिया मिश्रा और शोभित देशवाल की ओर से थाना खेड़कीदौला में दी गई तहरीर में कहा गया है कि बीती 19 मई को अभिप्रिया मिश्रा लिफ्ट में जा रही थीं। बीच रास्ते में ही लिफ्ट का दरवाजा खुल गया। खुले दरवाजे के साथ ही लिफ्ट ऊपर नीचे होने लगी। इससे अभिप्रिया बेहद घबरा गईं औ बेहोश हो गईं। किसी तरह लिफ्ट को बंद किया गया और उन्हें बाहर निकाल कर प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन

तहरीर में कहा गया है कि सोसाइटी प्रबंधन से जब कभी भी इस संबंध में शिकायत की जाती है तो वह लोग अभद्रता करने लगते हैं। कई वर्षों से सोसाइटी में लिफ्ट की समस्या बनी हुई है। अगर इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा यहां पर हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed