फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   woman's body was found buried in the soil near IFFCO Chowk Metro Station

गुरुग्राम: इफको चौक मेट्रो स्टेशन के पास मिट्टी में दबा मिला महिला का शव, 1 दिसंबर से थी लापता

Sun, 07 Dec 2025 09:39 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 07 Dec 2025 09:39 PM IST
विज्ञापन
woman's body was found buried in the soil near IFFCO Chowk Metro Station
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

गुरुग्राम के सेक्टर-29 थाना के अंतर्गत इफको चौक मेट्रो स्टेशन के पास रविवार दोपहर मिट्टी के नीचे दबा महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराकर जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में पहुंचाया।

विज्ञापन


मृत महिला ने आर्मी स्टाइल की ब्लू कलर की हुडी, ब्लैक रंग का टॉप और हल्के ग्रीन कलर का लोअर पहने हुए थी। उसके बांये हाथ में काले रंग के मोतियों का ब्रेसलेट और दांये हाथ में काला धागा बंधा हुआ था। मृतका की पहचान के लिए पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदा महिलाओं के बारे में बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव मिलने के कुछ घंटों बाद ही मृतका की पहचान कर ली। 
विज्ञापन


मृतका की पहचान सुखराली में रहने वाली जायदा खान (32) के रूप में हुई है। महिला के गले पर निशान मिले हैं। वह 01 दिसंबर से लापता थी। महिला की गुमशुदगी के बारे में एक दिसंबर को सेक्टर-17/18 थाने में मामला दर्ज किया गया था। महिला का शव मिलने के बाद सेक्टर-17/18 थाने में दर्ज प्राथमिकी में ही संबंधित धाराएं जोड़ी गई हैं। पुलिस मृत महिला के परिवार के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस के अनुसार मामले में महिला की हत्या करने करने वाले की पहचान कर ली है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि महिला जायदा खान कुछ दिन पहले ही किसी दूसरे प्रदेश से सुखराली में अपनी दोस्त के पास आई थी। 27 नवंबर को जायदा खान अपनी दोस्त को पार्टी में जाने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी और उसका मोबाइल भी बंद हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार की दोपहर को इफ्को चौक मेट्रो स्टेशन के पास लेजर वैली पार्क की ओर खाली जगह में एक राहगीर ने मिट्टी में दबा हुआ शव दिखाई दिया। शव का कुछ हिस्सा मिट्टी के अंदर था और कुछ हिस्सा बाहर दिखाई दे रहा था। मिट्टी में दबा हुआ शव देखकर राहगीर ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। सेक्टर-29 थाने की पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जाकर मिट्टी हटवाई तो वहां पर एक महिला का शव मिला। शरीर पर कोई खास चोट का निशान नहीं था। पुलिस को शक है कि महिला की कहीं और हत्या करके शव को रात में लाकर दबाया गया है। गला घोंटकर हत्या का संदेह है।


जांच अधिकारी सज्जन कुमार ने बताया कि मृत महिला के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम होने पर ही पता चल सकेगा कि महिला की मौत गला घोंटने से हुई या अन्य किसी तरह से हत्या की गई है। मामले में आरोपी की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed