{"_id":"61d4864f12381363053f173d","slug":"woman-raped-threatened-to-defame-gurgaon-news-noi625137414","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से दुष्कर्म, बदनाम करने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से दुष्कर्म, बदनाम करने की धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोहना। सोहना में एक महिला से दुष्कर्म के बाद वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर डालकर बदनाम करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपी ने विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता आरोपी से परेशान होकर पुलिस से गुहार लगाई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, महिला सोहना में परिवार के साथ रहती है। पांच वर्ष पूर्व उनके माता पिता घर पर नहीं थे। इस दौरान एक युवक जबरन उनके घर में घुस और दुष्कर्म किया। आरोपी ने इस दौरान फोटो और वीडियो भी बनाए। पांच वर्ष तक ब्लैक मेल कर वह लगातार दुष्कर्म करता रहा। महिला ने विरोध किया तो सोशल मीडिया पर डालकर बदनाम करने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपी युवक महिला को भगा ले जाने और जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने बताया कि कई बार परेशान होकर उसने जीवन खत्म करने की सोची, लेकिन छोटी बच्ची और परिवार के चलते वह सकी। आरोपी लगातार अलग अलग नंबरों से कॉल कर धमकी दे रहा है। पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाई है। एसएचओ सदर देवेंद्र सिंह ने बताया कि अंसार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।