{"_id":"626001b6f23a3b76c45677b2","slug":"woman-facilitates-to-pay-loan-without-interest-gurgaon-news-noi643915080","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की कर्जदार महिलाओं को ब्जाज से मिलेगा छुटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की कर्जदार महिलाओं को ब्जाज से मिलेगा छुटकारा
विज्ञापन
सरकार की कर्जदार महिलाओं को ब्याज से मिलेगा छुटकारा
गुरुग्राम। महिला विकास निगम की विभिन्न ऋण योजनाओं के तहत कर्जदार महिलाओं को सरकार ने ब्याज में छूट का तोहफा दिया है। वन टाइम सेटलमेंट योजना के तहत ऐसी महिलाएं अगर कर्ज की राशि का भुगतान एकमुश्त या एक जून तक छह किश्तों में करती हैं तो ब्याज माफ कर दिया जाएगा।
इस योजना से हजारों महिलाएं अतिरिक्त आर्थिक बोझ से बच सकेंगी। ब्याज के पैसे की बचत कर वह अपने परिवार को आर्थिक रूप से सुदृढ़ कर सकेंगी। यह लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा, जिन्हें 31 मार्च 2019 तक अपने मूल कर्ज का ब्याज सहित भुगतान करना था। छूट का लाभ ऋणी को बकाया मूलधन की अंतिम किस्त के भुगतान के समय दिया जाएगा।
महिला विकास निगम के जिला प्रबंधक देशराज ने बताया कि ऐसी महिलाएं निगम के कार्यालय में संपर्क कर ब्याज माफी की तमाम औपचारिकताएं जान सकती हैं।