फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Woman dies due to doctors negligence

Gurugram News: चिकित्सकों की लापरवाही से महिला की मौत

Mon, 10 Feb 2025 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to doctors negligence
गुरुग्राम। सदर थाना क्षेत्र के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत चिकित्सकों की लापरवाही के कारण हुई। मेडिकल लापरवाही बोर्ड की रिपोर्ट आने पर इसका खुलासा हुआ है। इस रिपोर्ट के आधार पर सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, मनोज कुमार ने शिकायत में बताया था कि उनकी माता कैलाश देवी की तबीयत खराब होने पर उन्हें 26 सितंबर 2023 को पार्क अस्पताल सेक्टर-47 में भर्ती कराया था। यहां डॉ रेखा चौधरी, डॉ एनके मंडल द्वारा उनकी माता का इलाज किया जा रहा था। इलाज के दौरान लापरवाही बरती गई, जिसके कारण कैलाश देवी की 14 अक्तूबर 2023 को मौत हो गई। एसीपी सदर, गुरुग्राम यशवंत यादव ने बताया कि मामले की जांच के लिए मेडिकल नेगलीजेंसी बोर्ड में रखा गया था। जिसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed