{"_id":"627018098148ee3421150c84","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-train-gurgaon-news-noi646259477","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। दिल्ली-रेवाड़ी रेलवे लाइन पर सोमवार की दोपहर धनवापुर रेलवे फाटक और दौलताबाद फ्लाईओवर के मध्य इंदौर सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान ज्योति पार्क निवासी पूनम रानी (45 वर्षीय) पत्नी चंद्रमोहन के रूप में हुई है। राजकीय रेलवे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।
जीआरपी थाना प्रभारी रामफल ने बताया कि दोपहर लगभग 12 बजे रेवाड़ी से दिल्ली की ओर जा रही ट्रेन नंबर 19337 इंदौर-सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट की चपेट में आने से महिला की मौत हुई। इस ट्रेन का गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर ठहराव नहीं है, ऐसे में लोको पायलट ने गुरुग्राम रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को वॉकीटॉकी पर ट्रेन से महिला के चपेट में आने की सूचना दी। थाना प्रभारी रामफल का कहना है कि हादसे के बाद महिला के पति चंद्रमोहन के साथ ही बच्चों से संपर्क किया गया। परिजनों का कहना है कि पूनम रानी किसी सत्संग में जाने की बात कहकर घर से निकली थीं। वह धनवापुर फाटक के पास रेलवे लाइन पर कैसे पहुंची, इस बारे में उन्हे जानकारी नहीं है। महिला के मायके पटियाला (पंजाब) को भी सूचित किया गया है। महिला के मायके वालों के बयान दर्ज होने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।