फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   woman assaulted the society guard has created ruckus many times in the past with the employees in Gurugram

Gurugram: महिला ने सोसाइटी गार्ड के साथ की मारपीट, पहले भी कई बार कर्मचारियों को लेकर कर चुकी है हंगामा

Fri, 09 Dec 2022 11:14 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला संवाद , गुरुग्राम
अमर उजाला संवाद , गुरुग्राम Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 09 Dec 2022 11:14 AM IST
सार

ट्यूलिप वॉयलेट के प्रधान आरके यादव ने बताया कि महिला पहले भी सोसाइटी में कई बार हंगामा कर चुकी है। इससे पहले आरोपी महिला ने घर में काम करने वाली महिला पर चोरी का आरोप लगाकर झगड़ा किया था। इस मामले की शिकायत पुलिस को दी तो आरोपी महिला ने सुरक्षाकर्मी की कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक को भी झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगी।

विज्ञापन
woman assaulted the society guard has created ruckus many times in the past with the employees in Gurugram
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुरुग्राम के बादशाहपुर सोसाइटी में गार्ड के साथ मारपीट करने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। नोएडा से प्रकाश में आए मामले अब जिले में भी देखे जा रहे है। सेक्टर-69 ट्यूलिप वॉयलेट में बुधवार दोपहर को सोसाइटी निवासी महिला ने सुरक्षाकर्मी महिला के साथ झगड़ा कर दिया। झगड़ा इतना बढ़ा कि महिला ने एक डंडे से उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। सुरक्षाकर्मी महिला को सोसाइटी निवासी और अन्य सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह बचाया। सोसाइटी निवासियों ने इसकी शिकायत पुलिस को भी दी।

विज्ञापन

 

ट्यूलिप वॉयलेट के प्रधान आरके यादव ने बताया कि महिला पहले भी सोसाइटी में कई बार हंगामा कर चुकी है। इससे पहले आरोपी महिला ने घर में काम करने वाली महिला पर चोरी का आरोप लगाकर झगड़ा किया था। इस मामले की शिकायत पुलिस को दी तो आरोपी महिला ने सुरक्षाकर्मी की कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक को भी झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगी। बादशाहपुर थाना प्रभारी मदन लाल ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई थी। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed