फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   will soon get the ownership of the land

अब जल्द मिलेगा लोगों को जमीन का मालिकाना हक

Sat, 03 Jul 2021 06:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
will soon get the ownership of the land
गुरुग्राम। शहर व ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले स्वामित्व योजना के लाभार्थियों को जल्द ही जमीन का मालिकाना हक मिल जाएगा। इस योजना पर लगभग 90 फीसदी काम पूरा हो गया है। ड्रोन फ्लाइंग का कार्य भी लगभग पूरा हो गया है। अब केवल नक्शे आने की हैं। नक्शे आने के बाद जमीन को चिन्हित कर लोगों की रजिस्ट्रियां करा दी जाएगी।
विज्ञापन

इस बाबत शनिवार को जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सारवान ने अपने मातहतों के साथ समीक्षा बैठक कर स्वामित्व योजना की प्रगति रिपोर्ट ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से योजना का पूरा स्टेटस मांगा। जिस पर अधिकारियों ने बताया कि महज अंतिम चरण का कार्य ही बाकी बचा है। 90 फीसदी काम लगभग पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सारवान ने बैठक के बाद बताया कि ड्रोन फ्लाइंग का काम पूरा होने के बाद नक्शे आदि आने बाकी है। इस प्रक्रिया में जमीन लाल डोरा मुक्त होने का काम मुकम्मल हो जाएगा। अभी तक 536 रजिस्ट्रियां हो चुकी है जिनमें से 255 रजिस्ट्रियां ऑनलाइन चढ़ाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण प्रक्रिया में थोड़ी देरी हो गई। अगर कोरोना प्रोटोकॉल नहीं होता तो यहां कब का पूरा लिया गया होता। गौरतलब है कि सरकार ने करीब एक साल पहले स्वामित्व योजना लागू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed