{"_id":"64fcafe16e788efe3109f8b4","slug":"will-have-to-wait-for-distance-education-from-gu-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-13972-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जीयू से दूरस्थ शिक्षा के लिए अभी करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जीयू से दूरस्थ शिक्षा के लिए अभी करना होगा इंतजार
विज्ञापन
मेवात-गुरुग्राम क्षेत्र के हजारों विद्यार्थी दूरस्थ शिक्षा के लिए एमडीयू और इग्नू पर निर्भर
गुरुग्राम विश्वविद्यालय को अभी नहीं मिल पाई है नैक की ए प्लस ग्रेडिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले में सरकारी विश्वविद्यालय होने के बावजूद विद्यार्थियों को दूरस्थ शिक्षा (डिस्टेंस स्टडी) के माध्यम से उच्चतर शिक्षा ग्रहण करने के लिए दूसरे विश्वविद्यालयों के सेंटरों में दाखिले लेने पड़ रहे हैं। गुरुग्राम विश्वविद्यालय (जीयू) को दूरस्थ शिक्षा प्रणाली शुरू करने के लिए राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) से ए-प्लस ग्रेडिंग लेनी होगी। इस प्रक्रिया में अभी तीन वर्ष का समय लग सकता है। जिसके कारण विद्यार्थियों को जीयू से दूरस्थ शिक्षा के लिए अभी इंतजार करना होगा।
नैक से ए-प्लस ग्रेडिंग मिलने के उपरांत ही गुरुग्राम विवि दूरस्थ शिक्षा को शुरू कर पाएगा। ऐसे में जीयू के अधीन आने वाले गुरुग्राम व नूंह जिले के छात्र-छात्राओं को अपने ही शहर में रहकर दूरस्थ शिक्षा (डिस्टेंस स्टडी) का फायदा मिल पाएगा। दूरस्थ शिक्षा के लिए स्नातक व स्नातकोत्तर कोर्स में विद्यार्थियाें के लिए विकल्प होंगे।
वर्तमान में शहर के रेलवे रोड स्थित द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय में इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) का शिक्षा व परीक्षा के साथ ही मूल्यांकन सेंटर भी बना दिया गया है। इसके अलावा जिले के विद्यार्थी दूरस्थ शिक्षा के लिए महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक (एमडीयू), कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और हिसार के विश्वविद्यालय का रुख करते हैं।
विज्ञापन
-- --
नैक ग्रेडिंग की तैयारियों में जुटा जीयू
गुरुग्राम विश्वविद्यालय ( जीयू ) वर्ष-2018 में शुरू हुआ था। जीयू में अभी दूरस्थ शिक्षा प्रणाली लागू नहीं हो पाई है। जीयू की ओर से नैक ग्रेडिंग की तैयारी की जा रही है। ग्रेडिंग लेने के बाद जीयू को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के साथ ही प्रदेश सरकार के माध्यम से मिलने वाली अन्य सुविधाएं मिल पाएंगी। ग्रेडिंग मिलने के उपरांत दूरस्थ शिक्षा (डिस्टेंस स्टडी) के लिए भी विश्वविद्यालय को मान्यता मिल सकेगी। इस प्रक्रिया में अभी करीब तीन वर्ष का समय लग सकता है।
-- --
वर्जन
गुरुग्राम विवि की ओर से दूरस्थ शिक्षा की प्रक्रिया शुरू करने में अभी थोड़ा समय लगेगा। जीयू का पूरा फोकस नैक की ग्रेडिंग पर है। नैक से ग्रेडिंग मिलते ही जीयू दूरस्थ शिक्षा शुरू के लिए पात्र हो जाएगा। - प्रो. दिनेश कुमार, कुलपति, गुरुग्राम विश्वविद्यालय।
-- --
वर्जन
इग्नू सेंटर में तीन हजार विद्यार्थियों को द्रोणाचार्य महाविद्यालय में दूरस्थ शिक्षा के तहत पढ़ाया जा रहा है। महाविद्यालय में पढ़ाई के साथ ही परीक्षा सेंटर होने से विद्यार्थियों को सुविधा मिल रही है। इग्नू में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को दाखिला लेने, कक्षा में पढ़ाई करने व परीक्षा देने की सुविधा महाविद्यालय परिसर में उपलब्ध कराई जा रही है। - प्रोफेसर लीलमणि गौड, नोडल अधिकारी, इग्नू सेंटर, द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय, गुरुग्राम।