{"_id":"67757e711662a532d4045d9f","slug":"wife-was-pushed-from-the-terrace-husband-taken-on-remand-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-47482-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पत्नी को दिया था छत से धक्का, पति को रिमांड पर लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पत्नी को दिया था छत से धक्का, पति को रिमांड पर लिया
विज्ञापन
सास व ससुर को भेजा जेल, पहले भी थाने में पहुंचा था विवाद, हुआ था समझौता
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-5 थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुड़गांव गांव में सोमवार को छत से गिरी महिला की मौत हो गई थी। पति पर महिला को छत से धक्का देने का आरोप लगा था। पुलिस ने महिला के भाई की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी पति रोहित व ससुर राजबीर को मंगलवार को गिरफ्तार किया था। सास कांता को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी पति अपनी पत्नी पर शक करता था। इस कारण उनके बीच आए दिन विवाद होता रहता था।
पुलिस ने बुधवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया। आरोपी रोहित को एक दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया। जबकि, आरोपी ससुर राजवीर व सास कांता को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने पारिवारिक कलह के चलते अपनी पत्नी को छत से धक्का दे दिया था। नीचे गिरने से उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि पति व पत्नी रितु के बीच विभिन्न कारणों से आए दिन झगड़ा होता रहता है। मृतका की लगभग 14 वर्षीय एक लड़की व 10 वर्षीय एक लड़का है।
वर्ष 2012 में थाने पहुंचा था विवाद
पुलिस जांच में सामने आया है कि पति रोहित व पत्नी रितु (मृतका) की शादी वर्ष 2007 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच विवाद होने लगा था। इस पारिवारिक कलह में पति व पत्नी दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगाते थे। परिवार के लोगों व रिश्तेदारों के समझाने पर भी मामला शांत नहीं हुआ था। ऐसे में पति-पत्नी का विवाद वर्ष 2012 में सेक्टर-5 थाना में पहुंचा था। हालांकि बाद में इस विवाद में दोनों बीच समझौता जरूर हुआ, लेकिन पति-पत्नी के बीच यह विवाद अब तक चल रहा था।
विज्ञापन
यह है मामला
मृतका के भाई ने सेक्टर-5 थाना पुलिस को लिखित शिकायत में बताया कि उसकी बहन रितु की शादी वर्ष 2007 में गुड़गांव गांव निवासी रोहित के साथ हुई थी। बीते 30 दिसंबर को सूचना मिली कि उसकी बहन रितु की छत से गिरने से मौत हो गई। मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि उसके जीजा रोहित ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर उसकी बहन को छत से नीचे फेंका है, जिस कारण उसकी मौत हुई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके मृतका के पति, सास व ससुर को गिरफ्तार किया था।