फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Why not build community centres, dispensaries and parks

क्यों नहीं बनाते सामुदायिक केंद्र, डिस्पेंसरी और पार्क

Tue, 07 Sep 2021 11:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Why not build community centres, dispensaries and parks
गुरुग्राम। नगर निगम सदन की बैठक में पारित प्रस्तावों के बाद उनके क्रियान्वयन की लेटलतीफी पर मेयर मधु आजाद ने निगम अधिकारियों की मंशा पर सवाल उठाए। 31 अगस्त को निगम सदन में हुई समीक्षा बैठक के बारे में मेयर ने अधिकारियों से पूछा कि महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के लिए चिह्नित जमीन पर सामुदायिक केंद्र, डिस्पेंसरी, पार्क और दूसरी जनसुविधाएं क्यों नहीं बनाई जा रही।
विज्ञापन

विभिन्न वार्डों में एचएसआईआईडीसी व एचएसवीपी की खाली जमीन पड़ी है, जिन पर अवैध झुग्गियां बसाई जा रही हैं तथा गंदगी डाली जा रही है। मेयर ने कहा कि पार्षदों के प्रस्ताव पर अधिकारी गंभीरता से काम करें, क्योंकि पार्षद जनहित के मुद्दे ही सदन में रखते हैं। मेयर निगम सहित दूसरे विभागों की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जों पर गुस्से में नजर आई। उन्होंने कहा कि निगम की जमीन एवं सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जों को शुरुआती स्तर पर ही हटाने की कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

शहर में वार्ड वार नागरिक सुविधा केंद्र स्थापित करने को लेकर अधिकारियों ने मेयर को बताया कि सभी जरूरी प्रक्रियाएं जैसे स्टाफ, लैपटॉप, फर्नीचर, पोर्टा केबिन, मोबाइल टॉयलेट आदि पूरी की जा रही हैं। आयुध डिपो के प्रतिबंधित दायरे में स्टेंड पोस्ट के माध्यम से पानी उपलब्ध करवाने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कें जल्द होंगी कमर्शियल घोषित
विभिन्न सड़कों को कमर्शियल घोषित करने के बारे में जब मेयर ने अधिकारियों से पूछा तो बताया गया कि सड़कों को चिह्नित कर उनके नाम के साथ प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है। सरकार से मंजूरी के बाद सड़कों को कमर्शियल घोषित कर दिया जाएगा। विज्ञापन के मामले में डिप्टी मेयर सुनीता यादव की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया जा चुका है। बैठक में एचएसवीपी से आए माली, चौकीदार जैसे कर्मचारियों को उनके मूल विभाग में भेजने का फैसला लिया गया। मोबाइल टावर के मामले में मेयर ने कहा कि जहां तक संभव हो ज्यादा भीड़भाड़ वाली जगहों पर मोबाइल टावर लगाने की स्वीकृति न दें। विभिन्न वार्डों में जर्जर स्कूल भवनों के पुनर्निर्माण को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करने का फैसला किया गया। बैठक में नगर निगम के तमाम अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed