{"_id":"60a2abf78ebc3edcb22ff076","slug":"who-gave-100-oxygen-concentrators-to-the-chief-minister-gurgaon-news-noi58234295","type":"story","status":"publish","title_hn":"डब्ल्यूएचओ ने मुख्यमंत्री को दिए 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डब्ल्यूएचओ ने मुख्यमंत्री को दिए 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर
विज्ञापन
गुरुग्राम। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने सोमवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के गुरुग्राम प्रवास के दौरान प्रथम चरण में 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेंट किए हैं। ये कसंट्रेटर डब्ल्यूएचओ की तरफ से उसके नेशनल प्रोफेशनल ऑफिसर व रीजनल टीम लीडर (उत्तर भारत) डॉ. विशेष ने मुख्यमंत्री को भेंट किए।
मुख्यमंत्री ने विश्व स्वास्थ्य संगठन का इसके लिए आभार जताया और कहा कि कोरोना महामारी के प्रकोप को कम करने के लिए सरकार डब्ल्यूएचओ के दिशानिर्देशों के अनुसार काम कर रही है। उन्होंने आशा जताई कि इस संकट की घड़ी में राज्य को डब्ल्यूएचओ से समय-समय पर मार्गदर्शन मिलता रहेगा। डब्ल्यूएचओ के नेशनल प्रोफेशनल ऑफिसर डॉ. विशेष ने कहा कि उनका संगठन इस संकट में भारत के लोगों के साथ खड़ा है और उन परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता है, जिन्होंने इस दौर में अपने सगे संबंधियों को खोया है।
डब्ल्यूएचओ ने दिया मदद का आश्वासन
डॉ. विशेष ने मुख्यमंत्री को विश्वास दिलाया कि डब्ल्यूएचओ इस महामारी की समाप्ति तक निरंतर भारत सरकार और राज्य सरकारों के साथ काम करता रहेगा। उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन की उपलब्धता, टेस्टिंग किट तथा अस्पताल बेड के मामले में गैप को भरने के लिए डब्ल्यूएचओ भारत की मदद कर रहा है। डब्ल्यूएचओ ने 12 लाख केएन-95 मास्क, 4 हजार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 424 मेडिकल बेड, स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 128 टेंट, 12 लाख रिएजेंट तथा चार लाख पीसीआर टेस्ट और स्वैब किट पूरे भारत के लिए खरीदी हैं। इसमें से 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर हरियाणा को दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोविड के अलावा भी टीबी उन्मूलन और इम्युनाइजेशन तथा एनसीडी कार्यक्रम में डब्ल्यूएचओ के 2600 से ज्यादा तकनीकी अधिकारी सरकार की मदद कर रहे हैं।