{"_id":"654fac207f903cf19a0aee55","slug":"when-young-man-refused-to-make-roti-and-waiter-killed-him-in-gurugram-2023-11-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम का हत्यारा वेटर: युवक ने रोटी बनाने से किया मना तो कर दी हत्या, पुलिस ने ऐसे दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम का हत्यारा वेटर: युवक ने रोटी बनाने से किया मना तो कर दी हत्या, पुलिस ने ऐसे दबोचा
Sat, 11 Nov 2023 10:00 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 11 Nov 2023 10:00 PM IST
सार
साइबर सिटी के एक ढाबे पर बर्तन धोने वाले युवक की हत्या कर दी गई है। ढाबे के मालिक की सूचना पर आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
गुरुग्राम पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साइबर सिटी के एक ढाबे पर बर्तन धोने वाले युवक ने रोटी बनाने से मना किया तो ढाबे पर कार्यरत वेटर ने सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सुबह जब मालिक ढाबे पर पहुंचा तो उसने युवक को लहूलुहान हालत में देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वारदात के कुछ ही घंटों में पुलिस ने आरोपी को ओल्ड फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, दीपक ने बताया कि वह रामा गार्डन के पास अग्रवाल ढाबा चलाता है। उसके ढाबे पर जम्मू का रहने वाला दर्शन लाल बर्तन धोने का काम करता था यूपी के कासगंज का निवासी करण वेटर था। दोनों ही रात को ढाबे पर रहते थे।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस को बताया कि 10 नवंबर की सुबह जब वह अपने ढाबे पर आया तो उसने देखा कि दर्शन लाल लहूलुहान हालत में तख्त पर पड़ा हुआ है और करण फरार है। इस पर उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की जांच करते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी को काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी करण ने बताया कि नौ नवंबर की रात को उसने दर्शन लाल के साथ बैठकर ढाबे पर शराब पी थी। शराब पीने के बाद उसने दर्शन लाल को रोटी बनाने के लिए कहा था, लेकिन उसने मना कर दिया। इस पर करण ने दर्शन लाल के सिर पर चूल्हे वाली भट्टी से और लकड़ी से वार किया और वहां से भाग गया।
वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस से बचने के लिए वह अपने गांव जा रहा था, लेकिन गांव पहुंचने से पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 मोबाइल बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।