{"_id":"62a626eb5b0dc96c6f630bb9","slug":"when-the-car-collided-the-youth-robbed-the-auto-gurgaon-news-noi653839128","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में टक्कर लगी तो ऑटो लूटकर ले गए युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार में टक्कर लगी तो ऑटो लूटकर ले गए युवक
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-51 इलाके मेें एक ऑटो के कार से टच होने के बाद कार में सवार युवकों द्वारा चालक को धमकाते हुए ऑटो को ही लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-50 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में मूल रूप से यूपी के मथुरा निवासी नानकचंद ने बताया कि वह समसपुर में किराए पर रहते हैं और ऑटो चलाते हैं। रविवार को वह ऑटो लेकर समसपुर से पालम विहार जा रहे थे। इसी दौरान सेक्टर-51 इलाके में उनका ऑटो एक कार से टच हो गया, जिसके बाद कार चालक व उसमें से दो युवक उतरे। उन्होंने नानकचंद से ऑटो के कागजात छीन लिए तथा पिस्टलनुमा कोई हथियार दिखाते हुए 50000 रुपये मांगने लगे। इस पर उन्होंने इनकार कर दिया तो आरोपी उनका ऑटो लूट ले गए और बोले कि 2 घंटे में 50000 रुपये लेकर आना वरना जान से मार देंगे।
-------