फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   When asked to remove the car, the head of the RWA head was broken.

कार हटाने को कहा तो आरडब्ल्यूए प्रधान का सिर फोड़ा

Wed, 06 Oct 2021 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
When asked to remove the car, the head of the RWA head was broken.
गुरुग्राम। न्यू पालम विहार क्षेत्र की शंकर विहार कॉलोनी में आरडब्ल्यूए प्रधान के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि वहां पर एक व्यक्ति की कार मंदिर के बाहर खड़ी थी। मंदिर में कुछ सामान आना था तो व्यक्ति को कार हटाने को कहा। इस बात पर गुस्सा होकर उसने ईंट उठाकर प्रधान के सिर पर वार कर दिया। बजघेड़ा थाना पुलिस आरोपी के खिलाफ मारपीट व अन्य धारा के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शंकर विहार कॉलोनी के आरडब्ल्यूए प्रधान कमल यादव का कहना है कि कॉलोनी के मंदिर के बाहर क्रेशर व अन्य सामान आना था लेकिन मंदिर के आगे कॉलोनी के ही युदवीर की कार खड़ी थी। शिकायतकर्ता ने वहां से कार हटाने को कहा। इतना बोलते ही उसने गाली-गलौच करना शुरू कर दिया। पीड़ित ने विरोध जताया तो उसने वहां से ईंट उठाकर पीड़ित के सिर पर मार दी। फिर किसी नुकीली चीज से पीड़ित के दोनों हाथ पर वार किया। आरोपी ने धमकी दी कि उस पर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। जान से मारने की धमकी देकर वह चला गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मंगलवार को घायल के बयान लेकर बजघेड़ा थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed