{"_id":"6a0b4fb4790a8094cf01d7eb","slug":"when-a-young-man-who-had-evil-eyes-on-a-girl-was-removed-from-work-he-was-attacked-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती पर थी गंदी नजर: युवक को काम से हटाया तो किया हमला, हमले में तीन लोग घायल, लड़की के भाई को आए 25 टांके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती पर थी गंदी नजर: युवक को काम से हटाया तो किया हमला, हमले में तीन लोग घायल, लड़की के भाई को आए 25 टांके
Mon, 18 May 2026 11:13 PM IST
Akash Dubey
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
Published by: Akash Dubey
Updated Mon, 18 May 2026 11:13 PM IST
सार
न्यू पालम विहार में 17 मई को ढाबा संचालक व परिवार पर हमला हुआ। पूर्व कर्मचारी ने चचेरी बहन पर गलत नजर रखने पर काम से हटाए जाने के बाद साथियों संग हमला किया। तीन लोग घायल हुए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बजघेड़ा थाना क्षेत्र के न्यू पालम विहार में ढाबा संचालक व उसके परिवार पर 17 मई को कुछ लोगों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि न्यू पालम विहार स्थित ढाबे पर काम करने वाला युवक संचालक की चचेरी बहन पर गंदी नजर रखता था। जब युवती ने इसके बारे में अपने भाई को बताया तो युवक को काम से हटा दिया था। ऐसे में युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर यह हमला किया है। इस हमले में ढाबा संचालक सहित तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित ने बजघेड़ा थाने में शिकायत दी है, जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि रोहित का परिवार न्यू पालम विहार में रहता है और उनका घर के पास ही चौक पर ढाबा है। करीब एक साल पहले उत्तर प्रदेश का रहने वाला विशेष समुदाय का युवक काम की तलाश में गुरुग्राम आया था। उसे ढाबे पर काम के लिए रखा गया। इस दौरान ढाबा संचालक की चचेरी बहन व परिवार के अन्य लोग भी ढाबे पर आते-जाते रहते थे। आरोप है कि विशेष समुदाय का युवक ढाबा संचालक की चचेरी बहन पर गलत नजर रखने लगा था। परिवार वालों ने कई बार युवक को चेताया। कुछ समय पहले ढाबा संचालक ने उक्त युवक को काम से हटा दिया था।
विज्ञापन
इसके बाद भी वह उस क्षेत्र में घूमता रहता था। 17 मई की दोपहर को जब विशेष समुदाय का युवक ढाबे के पास आया तो संचालक ने उसे टोक दिया, जिससे उनके बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद वह युवक वहां से चला गया व कुछ देर बाद 10-15 युवकों को लेकर ढाबे पर आया गया। उन सभी ने ढाबा संचालक व उसके परिवार पर हमला कर दिया। चाकू व अन्य धारदार हथियार से वार किया गया। इस हमले में तीन लोग घायल हो गए। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से भाग गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि एक घायल को करीब 25 टांके लगाए गए हैं। विश्व हिंदू परिषद की गुरुग्राम इकाई ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने बजघेड़ा थाना पुलिस से मामले की गहनता से जांच करके कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत दी गई है। पीड़ितों के दर्ज बयान व जांच के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। - सतपाल, इंस्पेक्टर व प्रभारी, बजघेड़ा थाना