{"_id":"667b6236cc7d51cafc03ba46","slug":"weak-heart-depriving-devotees-from-seeing-baba-barfani-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-33582-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बाबा बर्फानी के दर्शनों से श्रद्धालुओं को वंचित कर रहा कमजोर दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बाबा बर्फानी के दर्शनों से श्रद्धालुओं को वंचित कर रहा कमजोर दिल
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा से पहले मेडिकल जांच कराने पहुंच रहे श्रद्धालुओं में 10 फीसदी अनफिट
किसी का दिल तो किसी की हड्डियां कमजोर, किसी को है घुटनों के दर्द की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। लोगों की बदलती लाइफ स्टाइल का ही परिणाम है कि इस बार बाबा बर्फानी के दर्शनों से मिलेनियम सिटी के कई श्रद्धालु वंचित रह गए। मेडिकल जांच में यह श्रद्धालु अनफिट करार दिए गए हैं। किसी का दिल तो किसी की हड्डियां कमजोर मिली हैं। किसी को बीपी की शिकायत है तो किसी को घुटनों के दर्द की। नागरिक अस्पताल में मेडिकल जांच को पहुंचे ऐसे करीब 200 श्रद्धालु अनफिट करार दिए गए हैं।
गुरुग्राम के अमरनाथ यात्रा के नोडल अधिकारी डाक्टर मनीष राठी ने बताया कि नागरिक अस्पताल में 15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ था। उन्होंने बताया कि 25 जून तक कुल 2200 आवेदन आए हैं। इनमें से हाई लेवल बीपी, शुगर, हड्डियों की कमजोरी, दिल की तेज धड़कन के करीब दस प्रतिशत लोगो को जांच के दौरान अनफिट किया गया है। अनफिट लोगों में घुटनों में दर्द और तेज धड़कन वाले लोग ज्यादा हैं। उन्होंने बताया कि अभी रजिस्ट्रेशन जारी है। हर दिन पांच से छह लोग रजिस्ट्रेशन के लिए आ रहे हैं। डाक्टर राठी ने बताया कि पिछले वर्ष गुरुग्राम में मेडिकल फिट कुल 2361 लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ था।