फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Waterlogging is causing inconvenience to pedestrians and residents.

Gurugram News: जलभराव से राहगीर और निवासियों को हो रही है परेशानी

Thu, 20 Aug 2026 08:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 08:52 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging is causing inconvenience to pedestrians and residents.
सेक्टर 74 के बेगमपुर खटोला इलाके में जलभराव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-74 के बेगमपुर खटोला इलाके में जलभराव के कारण राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह क्षेत्र वार्ड 26 के अंतर्गत आता है। लोगों ने बताया कि जलभराव के कारण लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। निवासियों का कहना है कि कई इलाके में सीवर लाइन छोटी होने के कारण बारिश के पानी की उचित निकासी नहीं हो पा रही है। बारिश के बाद सड़क पर लंबे समय तक पानी जमा रहता है, जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है। कई बार इस बारे में प्रशासन से शिकायत दी गई है, लेकिन उसके बाद भी कोई समाधान नहीं हो पा रहा है।

स्थानीय निवासी संदीप राघव, अरुण तोमर और धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि पानी निकासी के लिए यहां एक पंप सेट लगाया गया है, लेकिन उसे निगम की ओर से नियमित रूप से नहीं चलाया जाता। पंप सेट चलाने के लिए स्थायी कर्मचारी भी उपलब्ध नहीं है। लोगों का कहना है कि यदि पंप को नियमित रूप से चलाया जाए तो जलभराव की समस्या से काफी हद तक कम हो सकती है। लोगों ने निगम से पंप सेट को नियमित चलाने के साथ सीवर लाइन की क्षमता बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed