{"_id":"6ac0f99b0a59308ad70653ca","slug":"water-will-now-be-available-only-at-the-scheduled-time-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-103103-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अब तय समय पर ही मिलेगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अब तय समय पर ही मिलेगा पानी
विज्ञापन
मानेसर। शिकोहपुर गांव में लगातार गिरते भूजल स्तर और पानी की बचत को देखते हुए पीने के पानी की सप्लाई का समय तय कर दिया गया है। अब गांव में पीने के पानी के लिए लगे ट्यूबवेल सुबह और शाम तय समय पर ही चलाए जाएंगे।
वार्ड पार्षद सुमन ने बताया कि सुबह 5 बजे से 8 बजे तक और शाम को 4 बजे से 6 बजे तक पानी की सप्लाई की जाएगी। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे इसी समय में अपनी जरूरत का पानी भर लें और पानी को बेवजह बर्बाद न करें। पानी की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आने वाले दिनों में सभी बोरवेल पर ताले लगाए जाएंगे। ट्यूबवेल को केवल पंप ऑपरेटर ही चलाएंगे और बंद करेंगे।
ग्रामीणों से यह भी अपील की गई है कि पानी भरने के बाद अपने घर का वॉल्व बंद कर दें। वहीं, जिन घरों में वॉल्व नहीं लगा है, वहां जल्द वॉल्व लगवाने को कहा गया है। अगर किसी घर का वॉल्व खुला रह गया तो पानी आगे के घरों तक नहीं पहुंच पाएगा। संवाद