फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Water supply in the city could not be restored to normal even after 36 hours.

Gurugram News: 36 घंटे बाद भी सामान्य नहीं हो सकी शहर में पानी की आपूर्ति

Sat, 22 Aug 2026 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Water supply in the city could not be restored to normal even after 36 hours.
बसई चौक पर मास्टर लाइन टूटने से सप्लाई प्रभावित, जीएमडीए ने रात में कुछ देर के लिए कम प्रेशर से पानी छोड़ा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बसई चौक के पास मास्टर पाइप लाइन टूटने के कारण शहर के कई इलाकों में प्रभावित हुई पानी की सप्लाई 36 घंटे बाद भी पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी। जीएमडीए ने बृहस्पतिवार रात कम प्रेशर पर पानी की सप्लाई शुरू की थी, इससे लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल सका। सेक्टर चार जैसे बड़े सेक्टर में बृहस्पतिवार को पूरे दिन और शुक्रवार की सुबह जलापूर्ति नहीं हुई, जबकि इस इलाके में चंदू बुढ़ेरा और बसई ट्रीटमेंट प्लांट दोनों की लाइनें आती हैं।
जीएमडीए अधिकारियों के अनुसार, बसई चौक के पास मुख्य पाइप लाइन में नीचे की ओर लीकेज हो गया था। इसे ठीक करने के लिए दूसरी जगह से पाइप को काटकर मरम्मत की जा रही थी। बारिश के कारण गड्ढे में पानी जमा होने से मरम्मत कार्य प्रभावित हुआ। इसी लाइन के पास से मास्टर सीवर लाइन भी गुजर रही है। इसके चलते जीएमडीए को पाइप लाइन की मरम्मत करने में देरी हुई।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, लाइन की मरम्मत का काम बृहस्पतिवार शाम तक पूरा कर लिया गया था। बृहस्पतिवार रात जीएमडीए ने कुछ समय के लिए कम प्रेशर से पानी छोड़ा। इससे कुछ इलाकों में पानी पहुंचा, लेकिन पर्याप्त दबाव नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अभिनव वर्मा ने कहा कि पानी की सप्लाई सामान्य हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि इस मास्टर लाइन से आधे शहर में पानी की सप्लाई होती है। इसमें गांव बसई, कादीपुर, चकरपुर, नाथूपुर, सिकंदरपुर, गढ़ी, सिविल लाइंस, हंस एन्क्लेव, ग्रीनवुड सिटी, सेक्टर-45, 37, 34, 29, 10ए, 16, 17, 18, 15, 15 पार्ट-2, 30, 31 और 32 तथा डीएलएफ फेज-1 से 4 तक शामिल है। इसी लाइन से जीएमडीए के सेक्टर 16 बूस्टिंग स्टेशन तक पानी जाता है। इसके बाद डीएलएफ , उद्योग विहार और सुशांत लोक एरिया में पानी की सप्लाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed