{"_id":"60578aa18ebc3e590d66c0df","slug":"water-shortage-due-to-pipeline-damage-gurgaon-news-noi5727605134","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से पानी की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से पानी की किल्लत
विज्ञापन
एयरटेल फाइबर केबल डालने के दौरान टूटी पाइप लाइन।
- फोटो : Gurgaon
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। सेक्टर 3,4,5 इलाके में खुदाई के दौरान पानी की पाइप लाइन टूट गई है। इस वजह से लोगों को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जलभराव के कारण लोग परेशान है। स्थानीय लोग कई बार निगम के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
दिनेश वशिष्ठ ने बताया कि 1100 से ज्यादा परिवार रहते हैं। दस दिनों पहले निजी कंपनी के केबल लाइन बिछाने के लिए इलाके में खुदाई का काम किया गया था। इसका लोगों ने जमकर विरोध किया था। इसके कुछ समय बाद काम रोक दिया गया लेकिन एक बार फिर कंपनी ने फाइबर लाइन डालने का काम शुरू कर दिया। खुदाई के दौरान पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इस कारण लोगों के घरों में पानी की सप्लाई पूरी तरह से बंद हो गई । इस वजह से लोग खरीदकर पानी पीने को मजबूर हैं। साथ ही खुदाई के कारण इलाके में जगह-जगह गहरे गड्ढे बन चुके हैं, जिनके चलते कई बार हादसे भी हो चुके हैं। परेशान लोगों ने नगर निगम दफ्तर पहुंचकर अधिकारियों से लिखित शिकायत भी की, लेकिन समस्या तस की तस बनी हुई है।
काम करने वाली कंपनी से सुधार का एग्रीमेंट होता है। इसके तहत कंपनी के द्वारा पाइप लाइन की मरम्मत की जाएगी। फिर भी अगर कंपनी के द्वारा लोगों की परेशानी दूर नहीं की जाती है तो कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- हेमंत , जेई नगर निगम