Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Water shortage begins as heat increases

Gurugram News: गर्मी बढ़ने के साथ ही पानी की किल्लत शुरू

Wed, 15 May 2024 02:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Water shortage begins as heat increases
टैंकरों का लेना पड़ा रहा है सहारा, सेक्टर 21, 22, 23,56, 57,सुशांत लोक टू-थ्री में लोग परेशानसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर में पानी के लिए त्राहिमाम मचने लगा है। पानी मंगाने के लिए टैंकरों का सहारा लेना पड़ रहा है। पानी को लेकर आपसी झगड़े हो रहे हैं। लोग इसे जीएमडीए और नगर निगम के कुप्रबंधन का नतीजा बता रहे हैं। अधिकारी नहरी पानी को पर्याप्त बताते रहे हैं जबकि शहर में 600 से ज्यादा वैध-अवैध ट्यूबवेल से पानी की आपूर्ति भी जल संकट से लोगों को नहीं उबार पा रही है।
सेक्टर 21 के लोग सुबह शाम पानी के इंतजार में सेक्टर के वाट्सएप ग्रुप में पूछते नजर आ रहे हैं। सेक्टर में बमुश्किल 15, 20 मिनट पानी आ रहा है। वह भी काफी कम प्रेशर में। पिछले 11 दिनों से नहरी पानी नहीं आने के कारण जल संकट झेल रहे सेक्टर 57 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रोशन लाल यादव बताते हैं कि उन्होंने जब पानी की मुख्य लाइन में मोटर लगाकर पानी को टंकी से जोड़ने की कोशिश की तो वजीराबाद गांव के लोगों से झगड़ा हो गया। लोगों ने अपने पैसों से मोटर खरीदी और मुख्य लाइन से जोड़ने की कोशिश की मगर गांव के लोगों ने यह कहकर मोटर लगाने नहीं दी कि यह लाइन उनकी जमीन पर है। सेक्टर 57 के प्रवीण यादव ने बताया कि गांव वालों को डर था कि पानी सेक्टर में जाएगा तो उन्हें नहीं मिलेगा। सेक्टर में पानी की बहुत समस्या है। केवल टैंकरों का सहारा है।
विज्ञापन


भूजल स्तर नीचे जाने के कारण अधिसंख्य ट्यूबवेल हो चुके हैं बंद
सेक्टर 55, 56, 57, सुशांत लोक टू थ्री शहर के ऐसे हिस्से हैं जो अरावली की ओर और चंदू बुढ़ेरा और बसई ट्रीटमेंट से दूर शहर के अंतिम छोर पर हैं। यहां पानी पहुंचते- पहुंचते प्रेशर बहुत कम हो जाता है। सेक्टर 55 के लोग आए दिन जल संकट की शिकायत करते हैं। भूजल स्तर नीचे जाने के कारण इन इलाकों में अधिसंख्य पुराने ट्यूबवेल बंद हो चुके हैं। जो चालू हैं, वहां कई जगह मोटर के बैकअप नहीं है। सुशांत लोक टू थ्री की आरडब्ल्यूए महासचिव सुदक्षणा लाहा बताती है कि करीब 600 एकड़ में फैले सुशांत लोक टू थ्री में नहरी पानी बहुत कम आ रहा है। कुछ ट्यूबवेल बंद हो गए हैं। एक नया ट्यूबवेल लगाया गया था, जिसकी पाइप पानी के लेवल से ऊपर लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुदक्षणा जीएमडीए की रेजिडेंट एडवाइजरी कमेटी की सदस्य भी हैं। सुशांत लोक टू, थ्री के लोगों को दो साल पहले जीएमडीए के पुराने सीईओ सुधीर राजपाल ने भरोसा दिलाया था कि जल संकट एक पखवाड़े में दूर होगा। वह पखवाड़ा इस साल भी नहीं आया। सेक्टर 55 की आरडब्ल्यूए अध्यक्ष विनीता सिन्हा कहती हैं कि लंबे समय से सेक्टर 55 में नहरी पानी काफी कम आ रहा है। इन सभी शिकायतों पर जीएमडीए और नगर निगम ने मनन करने का प्रयास नहीं किया।
----

नियमों की अवहेलना करना बना मजबूरी
सोसाइटियों में ट्यूबवेल का सहारा है। पुराने शहर की अधिसंख्य गेटेड हाइराइज सोसाइटियों में अपने ट्यूबवेल लगे हैं ताकि नहरी पानी पर निर्भरता नहीं रहे। सेक्टर 75 से 80 तक जीएमडीए ने अभी तक नहरी पानी की लाइन ही नहीं जोड़ी है। टैंकरों से पानी मंगा मंगाकर परेशान हुए लोगों ने अपना सबमर्सिबल लगवा लिया है। हालांकि यह नियमों की अवहेलना है मगर प्रशासन ने बगैर पानी की व्यवस्था के हाई राइज सोसाइटियां बसा दी। निवासी कहते हैं यह बात भी नियमों के दायरे में कहां है।
----


बसई ट्रीटमेंट प्लांट में कम आ रहा है पानी
गुड़गांव वाटर चैनल से जुड़े बसई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के अधिकारियों ने बताया कि प्लांट से पूरा पानी जा रहा है मगर शहर की जरूरतें बढ़ी है। इस प्लांट की क्षमता 270 एमएलडी (मिलियन लीटर पर डे) है। मंगलवार को 270 एमएलडी पानी की आपूर्ति हुई हैं, मगर गुड़गांव वाटर चैनल की क्षमता घटी है। रॉ वाटर पूरा नहीं मिल पा रहा है। पिछले दिनों किसी दिन 260 और किसी दिन इससे भी कम पानी की आपूर्ति करनी पड़ी। अभी की जरूरत के मुताबिक कम से कम 25 मिलियन लीटर पानी की और जरूरत है ताकि मांग पूरी हो सके। गुड़गांव वाटर चैनल की क्षमता 175 क्यूसेक की है मगर चैनल में 100 क्यूसेक से भी कम पानी आ रहा है। यह नहर जर्जर हो चुकी है। पुराने शहर समेत वाया सेक्टर 16 बूस्टिंग स्टेशन के डीएलएफ में भी इसी प्लांट से पानी जाता है।

----


समय पर बन गया होता प्लांट तो नहीं होती दिक्कत

चंदू बुढ़ेरा के प्लांट से शहर को 300 एमएलडी पानी मिलता है। यहां तैनात अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को इस प्लांट से 307 एमएलडी पानी की आपूर्ति हुई है। सोमवार को 304 एमएलडी पानी की आपूर्ति हुई है। यहां 100-100 एमएलडी क्षमता के दो जल शोधन संयंत्र बन रहे हैं। इसमें से एक अगर गर्मी से पहले पूरा हो गया होता तो दिक्कत नहीं आती। एक संयंत्र को इस साल गर्मी से पहले पूरा किए जाने का लक्ष्य था।

इन वजहों से हो रही है परेशानी
- शहर के अंतिम छोर पर बसे सेक्टरों 54, 55, 56, 57 तक नहरी पानी का दबाव कम
- सेक्टरों में पुराने ट्यूबवेल में कई खराब, कुछ में मोटर की दिक्कत
- ट्रीटमेंट प्लांट के पास जरूरत के मुताबिक जल शोधन क्षमता का अभाव
- कच्चे नहरी पानी की कमी, कुछ इलाकों में पेयजल की लाइन का सीधा कनेक्शन इससे पानी की बर्बादी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed